40.8 C
Lucknow
मंगलवार, जून 16, 2026

महंगी हो गई Harley-Davidson X440, जानिए हर वेरिएंट की नई कीमत

ऑटो डेस्क। भारत में Harley Davidson की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से X440 मोटरसाइकिल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को अब खरीदने के लिए अधिकतम पांच हजार रुपये ज्‍यादा देने होंगे। यह बढ़ोतरी इसके सभी वेरिएंट्स पर अलग अलग की गई है।

यह भी पढ़ें-Honda City का जबरदस्त मॉडल लांच, स्पोर्ट लुक के साथ ये हैं कमाल के फीचर्स

हार्ले डेविडसन की ओर से ऑफर की जाने वाली X440 मोटरसाइकिल के T वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी की गई है। इस वेरिएंट की कीमत में पांच हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। S वेरिएंट की कीमत में चार हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं बेस वेरिएंट Vivid को खरीदने के लिए एक हजार रुपये तक ज्‍यादा देने पड़ेंगे।

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 440 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 27 बीएचपी की पावर और 38 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। हार्ले डेविडसन एक्‍स 440 मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट, 17 और 18 इंच व्‍हील, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, एबीएस जैसे फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है।

बढ़ोतरी के बाद अब इसके Vivid वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 2.36 लाख रुपये हो गई है। इसके S वेरिएंट की नई एक्‍स शोरूम कीमत 2.59 लाख रुपये हो गई है। वहीं इसके T वेरिएंट की नई एक्‍स शोरूम कीमत अब 2.84 लाख रुपये कर दी गई है। Harley-Davidson X440 T का सीधा मुकाबला Triumph Tracker 400, Honda CB350 RS और Royal Enfield Classic 350 से है। Triumph Tracker 400 की कीमत ₹2.53 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि Honda CB350 RS की शुरुआती कीमत ₹9.8 लाख है और Royal Enfield Classic की शुरुआती कीमत ₹1.86 लाख है। 350 की कीमत ₹2.21 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Tag: #nextindiatimes #HarleyDavidson #HarleyDavidsonX440

RELATED ARTICLE