डेस्क। SSC ने जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच करने के लिए आंसर-की का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही एसएससी की ओर से ऑब्जेक्शन विंडो को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, भारत में Telegram पर लगी अस्थायी रोक
आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार 20 जून, 2026 शाम 6 बजे तक गलत उत्तर के लिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये जमा करने होंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपने उत्तरों का मूल्यांकन अवश्य कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

ऑब्जेक्शन करने के लिए प्रति सवाल ₹50 शुल्क उम्मीदवारों को देना होगा। यह पेमेंट ऑनलाइन मोड में होगी और ऑब्जेक्शन विंडो 20 जून 2026 तक शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। कमीशन सभी चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे प्रोविजनल आंसर की को सावधानी से चेक करें और अगर कोई गड़बड़ी नजर आए तो तय समय सीमा के अंदर उसपर चुनौती दर्ज कराएं। तय समय के बाद उम्मीदवार की किसी चुनौती पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
कैसे करें ऑब्जेक्शन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं-
- एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर आंसर की नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
- आंसर की चैलेंज सेक्शन में जाएं और जिस सवाल को आप चुनौती देना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- अपने चैलेंज के सपोर्ट में डिटेल्स अपलोड करें और ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद चैलेंज सबमिट करें।
Tag: #nextindiatimes #SSC #SSCGDAnswerKey2026




