सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक परिसर में सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर का समापन आज मुख्य अतिथि सांसद (MP) जगदंबिका पाल ने किया। समापन समारोह में सांसद जगदंबिका पाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया।
यह भी पढ़ें-तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का सांसद व विधायक ने किया शुभारंभ
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, कल्याण और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों सहित अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की पहुंच हुई है।

शिविर के दौरान समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, महिला सशक्तिकरण, आपूर्ति, विकास सहित अन्य विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और सुविधाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ,जिलाधिकारी ,सीएमओ डॉ रजत कुमार चौरसिया, एस डीएम इटवा कुणाल के अलावा समेत भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #MP #Siddharthnagar




