टेक्नोलॉजी डेस्क। Honor ने चीन में एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Honor X70 Pro Max के नाम से पेश किया है। यह हैंडसेट X70 लाइनअप में एक नए मॉडल के तौर पर आया है। इस लाइनअप में पहले से ही Honor X70 और Honor X70i शामिल हैं। इस नए हैंडसेट में 6.79-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
साथ ही इस डिवाइस में 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रगन 6 Gen 4 Enhanced Edition चिपसेट और 8GB RAM मिल रही है। कीमत की बात करें तो Honor X70 Pro Max के बेस मॉडल की कीमत CNY 1,999 यानी लगभग 28 हजार रुपये है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। डिवाइस के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 यानी लगभग 33,600 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.79-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल रही है। साथ ही फोन में 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में 3,840Hz PWM डिमिंग, DCI-P3 वाइड कलर गैमट कवरेज और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रगन 6 Gen 4 Enhanced Edition चिपसेट और Adreno 810 GPU मिल रहा है। डिवाइस में 8GB RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
इसके अलावा डिवाइस में AI Defocus Eye Protection, Natural Light-like Eye Protection, AI Sleep Aid Display, Hardware-level Low Blue Light और Ultra Dark Mode जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। फोटोग्राफी के लिए Honor X70 Pro Max में f/1.8 अपर्चर और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) वाला 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #Honor #HonorX70ProMax




