26.9 C
Lucknow
Saturday, August 9, 2025

अखिलेश या डिंपल यादव, जानें दोनों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हंगामा मचा दिया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में यादव परिवार की भूमिका हमेशा से अहम रही है।

यह भी पढ़ें-भटकल, दाऊद…भारत से भागे थे ये आतंकी, जानें अब कहां हैं ये दहशतगर्द

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जहां अपनी सधी हुई राजनीति के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) भी एक सशक्त और शिक्षित महिला के रूप में जानी जाती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एजुकेशन के मामले में इनमें से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है?

अखिलेश यादव की शुरुआती पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल, इटावा से हुई। इसके बाद वह राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल में पढ़ने चले गए। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अखिलेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। फिर वे ऑस्ट्रेलिया गए और वहां के सिडनी यूनिवर्सिटी से पर्यावरण इंजीनियरिंग (Environmental Engineering) में मास्टर डिग्री हासिल की।

डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के आर्मी स्कूल से की। 1993 में हाईस्कूल और 1995 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीकॉम (B.Com) की डिग्री हासिल की। 2009 में डिंपल ने राजनीति में एंट्री की, जब उन्होंने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा।

Tag: #nextindiatimes #DimpleYadav #AkhileshYadav

RELATED ARTICLE

close button