ऑटो डेस्क। Mahindra BE 6 और XEV 9e भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से लोगों की पसंदीदा इलेक्ट्रिक कार बनती जा रही है। इसे कई बेहतरीन और शानदार फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। हाल ही में कंपनी ने इन दोनों के वेरिएंट लाइनअप को Pack Two B79 के साथ बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें-आ गई न्यू जनरेशन Mahindra Bolero की लांच डेट! बेहद खास होंगे फीचर्स
दरअसल, हाल ही में लीक हुए एक होमोलोगेशन दस्तावेज से पता चला है कि महिंद्रा BE 6 और XEV 9e के लिए चार नए वैरिएंट्स तैयार कर रही है। इनमें Pack Three और Pack Three Select जैसे नए ट्रिम्स होंगे, जो अलग-अलग बैटरी विकल्पों के साथ पेश किए जाएंगे। पहले Pack Two ट्रिम में केवल 59 kWh की बैटरी दी गई थी।
बाद में कंपनी ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए इसमें बड़ा 79 kWh बैटरी पैक जोड़कर नया B79 वेरिएंट लॉन्च किया। अब यही रणनीति Pack Three और Select ट्रिम्स पर भी लागू की जा रही है। Pack Three Select ट्रिम को अब एक नया 79 kWh बैटरी पैक (B79) मिलेगा, जिसकी मदद से BE 6 और XEV 9e में 656 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकेगी। यह भारत की सबसे लंबी रेंज देने वाली EVs में से एक बन सकती है।

वहीं दूसरी ओर, Pack Three ट्रिम को एक छोटा 59 kWh बैटरी पैक (B59) विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वैरिएंट चुनने की सुविधा मिलेगी। Mahindra BE 6 और XEV 9e के नए वेरिएंट्स अब भारतीय EV बाजार में Skoda Kodiaq EV (अपकमिंग), Hyundai Ioniq 5, BYD Seal, Tata Harrier EV और MG ZS EV जैसे मॉडलों को कड़ी टक्कर दे सकती है।
Tag: #nextindiatimes #MahindraBE6 #MahindraElectricSUV