33.7 C
Lucknow
Saturday, June 28, 2025

क्या होता है यूरेनियम एनरिचमेंट, इससे कैसे बनता है परमाणु बम?

डेस्क। मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी घटनाओं में से एक, हिरोशिमा (Hiroshima) और नागासाकी (Nagasaki) की यादें आज भी रूह कंपा देती हैं। यह एक ऐसी घटना थी जिसको अमेरिका ने अंजाम दिया था और आज भी लोगों के अंदर उस घटना का दृश्य बैठा हुआ है। आज भी दुनिया में ऐसे कई देश हैं जो परमाणु शक्ति (atomic bomb) से संपन्न राष्ट्रों को आपस में लड़ने नहीं देते हैं। भारत और पाकिस्तान इसका ताजा उदाहरण हैं।

यह भी पढ़ें-अमेरिका ही नहीं; इन देशों के पास भी हैं स्टील्थ बॉम्बर

इजरायल (Israel) चाहता है कि ईरान परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र न बने वरना उसके आस्तित्व पर संकट आ जाएगा लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि परमाणु बम (atomic bomb) बनता कैसे है? आज हम आपको बताएंगे कि परमाणु बम (atomic bomb) में इस्तेमाल होने वाले यूरेनियम के साथ आखिर ऐसा क्या किया जाता है कि वह एक साधारण धातु से बदलकर एक महाविनाशकारी हथियार बन जाता है? इसका उत्तर छिपा है न्यूक्लियर फिजिक्स और यूरेनियम के विधि की जटिल प्रक्रिया में।

यूरेनियम एनरिचमेंट (uranium enrichment) यानि कि संवर्धन का मतलब है– यूरेनियम में एक खास किस्म के परमाणु (U-235) की मात्रा को बढ़ाना, ताकि वो फटने की क्षमता रखे। यूरेनियम एक भारी धातु है जो प्राकृतिक रूप से पृथ्वी में पाई जाती है। इसका सबसे सामान्य रूप है यूरेनियम-238 (U-238) लेकिन परमाणु बम (atomic bomb) में उपयोग के लिए जरूरी होता है। इसका दुर्लभ आइसोटोप यूरेनियम-235 (U-235), जो प्राकृतिक यूरेनियम का मात्र 0.7 प्रतिशत होता है। U-235 ही वह तत्व है जो आसानी से nuclear fission यानी नाभिकीय विखंडन कर सकता है।

यूरेनियम (uranium) को बम के लिए तैयार करने की पहली प्रक्रिया है संवर्धन। इसका मतलब है यूरेनियम-235 की मात्रा को बढ़ाना। सामान्य परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए यूरेनियम को लगभग 3 से 5 तक संवर्धित किया जाता है, जबकि परमाणु बम के लिए 90 प्रतिशत या उससे अधिक U-235 की शुद्धता चाहिए होती है। एक बार यूरेनियम-235 उच्च स्तर तक संवर्धित हो जाए, उसे मेटल फॉर्म में बदला जाता है और विशेष संरचना में ढाला जाता है, जिसे core कहा जाता है। यह कोर दो या अधिक हिस्सों में विभाजित होता है जिन्हें बम में एक-दूसरे से अलग रखा जाता है, ताकि समय से पहले विस्फोट न हो।

Tag: #nextindiatimes #uranium #atomicbomb

RELATED ARTICLE

close button