39.3 C
Lucknow
Sunday, June 15, 2025

जानें क्या बिजनेस करते थे करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर, की थीं 3 शादियां

मुंबई। करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के पूर्व पति और सोना स्टार के चेयरमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) का 12 जून की रात हार्ट अटैक (heart attack) से निधन हो गया। वह 53 साल के थे। संजय के जाने से करिश्मा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। बेशक दोनों का 2014 में तलाक हो गया था, पर बच्चे संजय के काफी करीब थे। करिश्मा भी 2023 में संजय कपूर संग डिनर पर नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें-मोटी कहकर निकाली गईं थी सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहीं एक्ट्रेस

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद 2 शादियां की थी ऐसे में आइए जानते हैं वो किस चीज का बिजनेस करते थे? उन्होंने Sona BLW Precision, अब Sona Comstar के नाम से जाना जाने वाले ऑटोमोबाइल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग ब्रांड का नेतृत्व किया। यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और सामान्य इंजन के लिए प्रिसिजन गियर सिस्टम बनाने में वैश्विक अग्रणी बन गई। उनके निर्देशन में यह कंपनी भारत के साथ-साथ अमेरिका, मैक्सिको, चीन, और सर्बिया जैसे देशों तक पहुंच चुकी थी।

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन बने। उनकी लीडरशिप में यह कंपनी देश ही नहीं, दुनिया में भी छा गई। संजय कपूर काफी पढ़े-लिखे भी थे। उन्होंने देहरादून के द दून स्कूल से लेकर मुंबई के द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से पढ़ाई की थी। बाद में वह पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। उन्होंने लंदन से कॉर्पोरेट स्ट्रैटिजी और एचआर में बीबीए किया। यही नहीं, संजय ने MIT और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी हाई एजुकेशन ली।

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने तीन बार शादी की थी। उनकी पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। लेकिन 2000 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 2003 में संजय कपूर ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की और दो बच्चों के पिता बने। लेकिन साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हो गया। करिश्मा और संजय की शादी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था और यह जोड़ी सबकी फेवरेट बन गई थी। पर जब तलाक हुआ तो फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था।

Tag: #nextindiatimes #SanjayKapoor #KarismaKapoor

RELATED ARTICLE

close button