37.3 C
Lucknow
Sunday, June 15, 2025

एक व्यापारी का बेटा कैसे बना सीएम? जानिए विजय रूपाणी की पूरी कहानी

गुजरात। गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) में गुरुवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एअर इंडिया (Air India) का एक यात्री विमान क्रैश हो गया। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी (Vijay Rupani) भी इस विमान में सवार थे। इस घटना में उनकी भी दुखद मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-15 साल की उम्र में मुख्तार ने किया था पहला अपराध, जानें क्या था वो केस

विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने गुजरात के अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। भारतीय राजनीति में उनकी अपनी एक अलग पहचान रही है। विजय रूपाणी (Vijay Rupani) का जन्म म्यांमार (तत्कालीन बर्मा) की राजधानी रंगून में 2 अगस्त 1956 को हुआ था। बताया जाता है कि साल 1960 में उनके पिता राजकोट वापस लौट आए। रूपाणी जैन बनिया समुदाय से ताल्लुकात रखते हैं। उनके पिता एक व्यापारी थे। गुजरात आने के बाद उनकी पढ़ाई लिखाई यहीं से होने लगी।

बताया जाता है कि छात्र जीवन में ही विजय रूपाणी (Vijay Rupani) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) के साथ जुड़े। यहीं से एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। साल 1971 में वे जनसंघ से जुड़े और स्थापना काल से ही बीजेपी से जुड़ गए। साल 2014 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। बता दें कि वाजुभाई वाला ने गवर्नर बनने के बाद अपनी सीट छोड़ी और उसके बाद उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में बीजेपी ने रूपाणी को उम्मीदवार बनाया। उस उपचुनाव में विजय रूपाणी ने जीत हासिल की। वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुजरात के राजकोट वेस्ट से विधायक रहे।

आगे चलकर जब नवंबर 2014 में तत्कालीन गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल ने जब अपना कैबिनेट विस्तार किया, उसमें रूपाणी को मंत्रिमंडल में जगह मिली। उनको परिवहन, जल आपूर्ति, श्रम और रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, विजय रूपाणी फरवरी 2016 से अगस्त 2016 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। आगे चलकर 7 अगस्त 2016 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Tag: #nextindiatimes #planecrash #VijayRupani

RELATED ARTICLE

close button