38.4 C
Lucknow
Wednesday, April 30, 2025

अक्षय योग से आज वृषभ समेत इन 5 राशियों का दिन रहेगा शुभ, पढ़ें राशिफल

मेष:आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। नहीं तो नुकसान होगा।

वृषभ :आआज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं। नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन :मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा किसी अचानक आने वाली समस्या की वजह से आप चिंतित होंगे और मानसिक रूप से परेशान भी हो सकते हें। आपके लिए सलाह है कि दिन के पहले भाग में ही तेजी से काम को निपटाने का प्रयास करें।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपको आज सूझबूझ के साथ चलना होगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपकी उलझन बढ़ सकती है। फैसला कुछ समय के लिए टल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके विरोधी और शत्रु आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क और सावधान रहना होगा।

सिंह : सिंह राशि से आज चंद्रमा तीसरे उपरांत चौथे भाव में संचार करते हुए बताते हैं कि यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कारोबार बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी।

कन्या:आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगी। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा।

वृश्चिक: आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। प्रातः काल कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इससे मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके कारण अत्यधिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। संध्या के समय किसी अपने के साथ विवाद हो सकता है, सतर्क रहें।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें।

मकर :मकर राशि वालों को आज लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी महसूस होगी। यदि आप पर पहले कोई कर्ज था तो आज उसे चुकाने में सफल रहेंगे। दोस्त के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं लेकिन उसमें भी आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।

कुंभ :आज आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा आदि का प्लान बन सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन:आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता और परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button