33 C
Lucknow
Wednesday, March 12, 2025

2025 में खंडहर में बदल जाएगा ये ताकतवर देश, भविष्यवाणी से फैली दहशत

इंटरनेशनल डेस्क। एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus); जिनकी एक भविष्यवाणी ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश को दहशत में डाल दिया है। आपको बता दें कि उनकी चर्चित पुस्तक “ले प्रोफेटीज” में 2025 के लिए कई खतरनाक भविष्यवाणियां (prediction) दर्ज हैं। इसी में यूरोपीय देशों (Europe) की सुरक्षा को लेकर ऐसी बात कही गयी है कि लोग चौंक गए हैं।

यह भी पढ़ें-ट्रंप को बड़ा झटका, कर्मचारियों को निकालने के आदेश पर कोर्ट की रोक

नास्त्रेदमस (Nostradamus) के अनुसार 2025 में यूरोप (Europe) गंभीर युद्धों में उलझ सकता है। इस युद्ध की वजह से पूरे महाद्वीप में अस्थिरता बढ़ेगी और बाहरी ताकतों का प्रभाव यहां ज्यादा देखने को मिलेगा। इन युद्धों से न केवल आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी, बल्कि यूरोपीय देशों की सुरक्षा को भी बड़ा खतरा हो सकता है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी (prediction) की थी कि यूरोप (Europe) सीमाओं के भीतर ही इस संघर्ष की शुरुआत होगी, जिससे आंतरिक अशांति और अधिक बढ़ सकती है। अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो आने वाला समय यूरोप के लिए बेहद कठिन हो सकता है।

गौरतलब है कि उन्होंने ब्रिटेन के खंडहर में बदलने की भविष्यवाणी (prediction) की थी। उन्होंने कहा कि 2025 में ब्रिटेन को भारी संकटों का सामना करना पड़ेगा। इसमें युद्ध और महामारी जैसी आपदाएं शामिल होंगी, जिससे यह देश खंडहर में तब्दील हो सकता है। ब्रिटेन में ईसाई धर्म के लोग अधिक संख्या में रहते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में यहां इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। नास्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणी (prediction) कहीं न कहीं यह इशारा करती है कि जातीय और धार्मिक तनाव भी इस संकट की वजह बन सकते हैं।

नास्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणियां सिर्फ यूरोप (Europe) तक सीमित नहीं थीं। उन्होंने 2025 में अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के कमजोर होने की भी भविष्यवाणी की थी। उनका कहना था कि वैश्विक स्तर पर नई शक्तियां उभरेंगी और पारंपरिक रूप से ताकतवर देशों का प्रभाव घट जाएगा। अगर यह भविष्यवाणी सच होती है, तो अमेरिका और यूरोप को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में एशियाई देश नई महाशक्तियों के रूप में उभर सकते हैं और वैश्विक राजनीति का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।

Tag: #nextindiatimes #Nostradamus #prediction

RELATED ARTICLE

close button