मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की आगामी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ (Power Star) का ट्रेलर आज शुक्रवार को रिलीज हुआ है। इस फिल्म का नाम ‘पावर स्टार’ है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली बार किसी अभिनेता की बायोपिक (biopic) में खुद वही लीड रोल अदा कर रहा है। फिल्म में पवन सिंह के अलावा मधु शर्मा लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें-दोस्तों संग पहाड़ों पर छुट्टियां मनाती नजर आईं मनीषा कोइराला, शेयर की फोटो
पवन सिंह (Pawan Singh) की इस बायोपिक का ट्रेलर आज शुक्रवार सुबह सात बजे टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत में पवन सिंह कहते दिख रहे हैं, ‘मेरे भाई हैं सब नाम दिए हैं ‘पावर स्टार’ (Power Star)। इसके बाद टेलीविजन पर खबर फ्लैश होती है कि पावर स्टार पवन सिंह पर लगा है एक आरोप। दरअसल, पवन सिंह पर शारीरिक शोषण का आरोप लगता है। कंट्रोवर्सी के बीच भी पवन सिंह के तेवर कम नहीं होते और कहते हैं, ‘दुश्मनी भी दुश्मन की औकात देखकर करते हैं’।

टेलीविजन पर फिर से न्यूज फ्लैश होती है, ‘एक बड़ी साजिश का हुआ है खुलासा। पावर स्टार का पावर है बरकरार।’ पवन सिंह (Pawan Singh) के पास ऑफर्स की झड़ी लगती है। इसके अलावा पवन सिंह के सेट पर लेट आने की आदत को भी ट्रेलर में दिखाया गया है। इसके अलावा राजनीति में उनकी एंट्री की झलक भी दिखाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया है।
पवन सिंह (Pawan Singh) के ट्रेलर को यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। व्यूज की बात करें तो इसे 60 हजार से अधिक व्यूज मिले हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘एकदम बवाल ट्रेलर बा’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘द किंग ऑफ भोजपुरी। पावर स्टार’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कोई कितनी भी कोशिश कर ले। पवन सिंह नहीं बन पाएगा’।
Tag: #nextindiatimes #PawanSingh #PowerStar