28.3 C
Lucknow
Sunday, April 20, 2025

पद और प्रतिष्ठा के लाभ के भागी बनेंगे ये जातक, पढ़ें राशिफल

मेष: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपा का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। लेकिन आप आर्थिक योजनाओं को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। आपको ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कोई अटका हुआ काम आपका पूरा होगा।

वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन और सुख में वृद्धि होगी। आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको संतोष प्राप्त होगा। आज शाम के समय आप किसी भजन, कीर्तन आदि में हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न होगा।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आपके लिए थोड़ा उलझन और थकान वाला रह सकता है। आज आपकी राशि से 12वें भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। आज का दिन मित्रों और रिश्तेदारों से मेल मुलाकात में भी बीतेगा। न चाहते हुए भी आज आपको धन खर्च करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

कर्क :कर्क राशि के के लिए आज रविवार का दिन मनोरंजक और सुखद अनुभवों को प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के कार्य भी आज आप कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में आज किसी शादी समारोह में शामिल होने का संयोग भी संयोग बनता दिख रहा है। वाद विवाद और प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे।

सिंह :सिंह राशि के से आज चंद्रमा का संचार भाग्य और कर्म स्थान में हो रहा है। ऐसे में आज आपको अपनी मेहनत का भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। वरिष्ठजनों से आपको लाभ और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। पिता के सहयोग से आज आपको कोई जमीन, वाहन या संपत्ति मिल सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिसकी प्रगति देखकर ईर्ष्या होगी। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों को मन में आने से रोकना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे।

कन्या:कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। आपके विरोधी और शत्रु आपकी प्रगति देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। आज आपका अपने भाई से विवाद भी हो सकता है, इससे बचने के लिए आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा। आज शाम के समय आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

तुला:तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कामकाज में सतर्कता का ध्यान रखना होगा। आपको कोई ऐसा काम भी आज मिल सकता है जिससे मन परेशान हो सकता है। आपके खर्च भी आज बढेंगे जिससे मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आज आपको पिता से लाभ मिलने का योग है, पिता की बातों का आदर करें। आज शाम के समय आप दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज अपने कार्यों का अनुकूल और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आज आपको संतान पक्ष सुख और सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको इसका फायदा मिलेगा इसलिए जीवनसाथी से विचार करके ही कोई बड़ा फैसला लें। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। लव लाइफ के मामले मे आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।

धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। विरोधियो और शत्रुओं की आपके सामने कुछ नहीं चलेगी। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मकर : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम आपका पूरा होगा। आज शाम के समय आपको थकान, सिरदर्द जैसी कुछ समस्याएं हो सकती है। नौकरी में आज आपको वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। आयात निर्यात के काम में आपको आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। आपको आज अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप किसी पर भी भरोसा नहीं कर पाएंगे। घर या कार्यालय में क्रोध करने से बचना होगा। आज आपको पारिवारिक व्यवसाय में भाइयों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम मे आपको आज सफलता मिलेगी।

मीन: आज धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी की मदद के लिए भी आज आप आगे आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। कोई मित्र या रिश्तेदार आपके घर आ सकते है। आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button