मुंबई। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने विकिपीडिया (Wikipedia) के चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संभाजी महाराज (Sambhaji Maharaj) के आपत्तिजनक कंटेंट (content) न हटाने के आरोप में इन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल नोडल एजेंसी ने कैलिफोर्निया (California) स्थित विकिपीडिया फाउंडेशन को नोटिस भेजा था। नोटिस भेजकर विकिपीडिया से सामग्री हटाने का अनुरोध किया था।
यह भी पढ़ें-शिवाजी की मूर्ति गिरने के मामले में पहली गिरफ्तारी, आरोपी कंसल्टेंट अरेस्ट
इसके बावजूद भी विकिपीडिया (Wikipedia) से विवादित कंटेंट को नहीं हटाया गया। विकिपीडिया फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विकिपीडिया को होस्ट करता है। जानकारी दें कि महाराष्ट्र साइबर एजेंसी ने नोटिस में कहा था कि विकिपीडिया की सामग्री गलत है और इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

नोटिस में इस बात का जिक्र किया गया था कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज (Sambhaji Maharaj) भारत में अत्यधिक पूजनीय हैं। इस नोटिस में कहा गया था कि विकिपीडिया (Wikipedia) पर पोस्ट की गई जानकारी उनके अनुयायियों के बीच अशांति का कारण भी बन सकती है। बाद में अधिकारियों ने बताया कि सामग्री हटाने के बारे में विकिपीडिया (Wikipedia) की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर महाराष्ट्र साइबर ने आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें कि इस विवाद के सामने आने के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल को भी निर्देश दिए। सीएम ने कड़े शब्दों में कहा था कि ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म पर वह इस तरह के लेखन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जानकारियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #Wikipedia #SambhajiMaharaj