लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि बेहतर होगा कि वह पहले अपने गिरेबान में झांक लें। मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस (Congress) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव BJP की बी टीम के रूप में लड़ा था।
यह भी पढ़ें-AAP की हार के बाद दिल्ली सचिवालय सील, फाइलों को सुरक्षित रखने का आदेश
मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि लोगों में यह बात आम है कि कांग्रेस (Congress) ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव BJP की ‘बी’ टीम के रूप में लड़ा। इसी के चलते भाजपा दिल्ली की सत्ता में आई है। वरना इस चुनाव में कांग्रेस की इतनी बुरी हालत नहीं होती कि यह पार्टी अपने अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत भी नहीं बचा पाती।
बसपा प्रमुख (Mayawati) ने कहा कि बेहतर होगा कि कांग्रेस पार्टी (Congress) के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी किसी भी मामले में दूसरों और खासकर हम पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लें। यही उन्हें सलाह है। बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि दिल्ली में बनने वाली नई BJP सरकार के सामने यहां चुनाव में किए गए अपने सभी वादों, खासकर जनहित और विकास से जुड़े वादों को समय पर पूरा करने की चुनौती है। वरना भविष्य में इस पार्टी की हालत भी कांग्रेस जैसी खराब हो सकती है।

बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा। बसपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में भाजपा को सुझाव दिया कि दिल्ली में बनी नई BJP सरकार के सामने चुनाव में किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है, वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए।
Tag: #nextindiatimes #Mayawati #Congress #DelhiElection2025