20.1 C
Lucknow
Monday, February 3, 2025

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का ट्रेलर जारी, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच फंसे अर्जुन कपूर

Print Friendly, PDF & Email

मुंबई। अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कास्ट तो जबरदस्त दिख रही है, साथ ही इसकी कहानी भी हंसी-मजाक से भरी हुई है। दो औरतों के बीच फंसे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जर्नी पर आपको भी दया सी आएगी।

यह भी पढ़ें-सब्यसाची के 25वें एनिवर्सरी शो में इन सेलेब्स ने बिखेरा जलवा, छा गई दीपिका

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) में नजर आएंगे। मेकर्स ने शनिवार को ट्रेलर रिलीज किया और फिल्म की खास झलक देखने को मिली। अर्जुन कपूर ने हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ से वापसी की है और उनके फैंस अब उन्हें एक कॉमेडी फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

फिल्म के ट्रेलर के हिसाब से ‘लव ट्राइएंगल नहीं, सर्कल है।’ अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह के बीच फंस गए हैं। इसके बाद ‘कलेश’ की सवारी होती है और हंसी-मजाक के बीच अफरा-तफरी मच जाती है। फिल्म में हर्ष गुजराल और शक्ति कपूर भी हैं। फिल्म की कास्ट ने हाल ही में पोस्टर शेयर किया था। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘खेंचो… और खेंचो!!! शराफत की यही सजा तो होती है… कलेश हो या क्लैश, जल्दी तो मुझ जैसा आम आदमी है #MereHusbandKiBiwi सिनेमाघरों में 21 फरवरी, 2025।’

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह ने भी पोस्टर शेयर किए लेकिन एक शर्त के साथ। भूमि ने पोस्टर से रकुल की फोटो हटा दी और उनका नाम लिख दिया, ‘कलेश!!! कौन सा कलेश? उन्होंने कैप्शन में लिखा, जो मेरा है…वो मेरा रहेगा…कोई चांद मारने आया…तो कटेगा #MereHusbandKiBiwi सिनेमाज में 21 फरवरी।’ रकुल के पोस्टर में भी यही प्रमोशन स्ट्रैटेजी नजर आई।

Tag: #nextindiatimes #MereHusbandKiBiwi #ArjunKapoor

RELATED ARTICLE

close button