33 C
Lucknow
Friday, May 9, 2025

CM आतिशी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, इस मामले पर हुई कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम आतिशी (Atishi) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव प्रचार में PWD और दिल्ली सरकार के सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। चुनाव आयोग (Election Commission) की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें-अवध ओझा को मिली बड़ी राहत, केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया धन्यवाद

दिल्ली के गोविंदपूरी पुलिस थाने में दिल्ली पुलिस ने ये FIR दर्ज की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) के द्वारा अपने चुनावी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन का उपयोग करने पर ये FIR दर्ज हुई है। आतिशी को आज ही विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरना है। हालांकि ये नामांकन सोमवार को भरा जाना था लेकिन समय मिस करने की वजह से आतिशी सोमवार को नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं थीं।

इससे पहले आतिशी (Atishi) ने 13 जनवरी को कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आर्शीवाद लिया था और गुरुद्वारा में माथा भी टेका था। आतिशी ने सोमवार को रोड शो भी निकाला था। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसीलिए 70 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया भी जारी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP की उम्मीदवार आतिशी (Atishi) इसी के तहत आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 5 फरवरी, 2025 को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 8 फरवरी, 2025 को घोषित होंगे। बता दें कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में 2 बार जीत हासिल कर चुकी है और तीसरी बार जीतने के लिए जोर लगा रही है।

Tag: #nextindiatimes #Atishi #AAP

RELATED ARTICLE

close button