25 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

BMW M440i xDrive कन्वर्टिबल हुई लॉन्‍च, फीचर्स की है भरमार

ऑटो डेस्क। जर्मन कार निर्माता BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी शानदार M440i Convertible ( एम440आई कन्वर्टिबल) को भारतीय बाजार में उतार दिया है। 1.09 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च हुई यह 4-सीटर लग्जरी कार अपनी सॉफ्ट-टॉप रूफ और दमदार इंजन के लिए चर्चा में है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला मर्सिडीज-बेंज CLE कैब्रियोलेट (1.16 करोड़ रुपये) से होगा।

यह भी पढ़ें-नई 2027 Mercedes-Benz S Class पेश, बेहद लग्जरी है ये कार

निर्माता की ओर से लॉन्‍च की गई कार को कनवर्टिबल कार के तौर पर लॉन्‍च किया गया है। जिसकी छत को 50 किलोमीटर की स्‍पीड पर 18 सेकेंड में खोला या बंद किया जा सकता है। बीएमडब्ल्यू की यह नई पेशकश उन लोगों के लिए है जो खुली हवा में ड्राइविंग का आनंद लेना चाहते हैं। और साथ ही ट्रैक जैसी परफॉर्मेंस की भी चाहत रखते हैं। इसके साथ ही इसमें अपनी पसंद के बदलाव भी करवाए जा सकते हैा, जिसके बाद कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

BMW की ओर से इस कार में तीन लीटर की क्षमता का माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से कार को 374 हॉर्स पावर और 500 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही कार में आठ स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। यह कार 4.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाई जा सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

निर्माता की ओर से इस कार में एलईडी लाइट, 14.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, डिजिटल की, 12 स्‍पीकर का हर्मन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, एम लेदर स्‍टेयरिंग व्‍हील, वेंटिलेटिड सीट, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग असिस्‍ट, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, छह एयरबैग, ब्रेक असिस्‍ट, एबीएस, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, डीएससी जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

Tag: #nextindiatimes #BMW #BMWM440ixDriveConvertible

RELATED ARTICLE