13.7 C
Lucknow
Monday, January 12, 2026

मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। पूर्व पीएम (PM) लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-‘नेहरू की चिट्ठियां वापस करें सोनिया गांधी’, PM म्यूजियम ने राहुल को लिखा पत्र

हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार (government) ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। सुबह 11 बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के निधन के बाद कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस (Congress) का झंडा आधा झुका दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शाह के साथ जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। मनमोहन का पार्थिव शरीर कल कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार होगा।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के निधन पर भारतीय टीम ने भी शोक जताया है। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट खेल रही भारतीय टीम काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी। मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे।

Tag: #nextindiatimes #ManmohanSingh #PMmodi

RELATED ARTICLE

close button