35.1 C
Lucknow
Sunday, April 20, 2025

शुभ ग्रह दशा का इन जातकों को मिलेगा लाभ, जरूर पढ़ें अपना राशिफल

मेष:मेष राशि के लिए आज का दिन नरम गरम रह सकता है। शनि की तृतीय दृष्टि आपकी राशि पर बनी रहेगी, ऐसे में दिन आपको मानसिक रूप से उलझन देने वाला रहेगा। अगर आप किसी की सलाह पर कोई फैसला लेंगे तो वह बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है, इसलिए जो भी निर्णय लें उसके सभी पक्षों पर पहले अच्छे से विचार कर लें। माता की सेहत को लेकर आज चिंता परेशानी हो सकती है। वैसे आज यात्रा का संयोग भी बना हुआ है। नानी और ननिहाल पक्ष से आपको फायदा हो सकता है। 

वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज का दिन भी शुभ रहने वाला है। मन में सकारात्मक भाव रहेगा और आप रोमांटिक बने रहेंगे। लव लाइफ में भी आपको आज शुभ ग्रह दशा का लाभ मिलेगा। आज आप किसी नए मित्र की ओर आकर्षित होंगे और आपकी जान पहचान का दायरा भी आज बढेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं और प्रतिद्वंद्वियों से अलर्ट रहने की जरूरत है। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर ले जा सकते हैं और शॉपिंग भी करवा सकते। 

मिथुन :सितारे कहते हैं आज का दिन मिथुन राशि के लिए जातकों के लिए लाभप्रद होगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार दूसरे भाव में होने से जा रहा है। ऐसे में आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन कमाई के लिए आज आप प्रयास भी खूब करेंगे। मेहनत का आपको भाग्य भी साथ देगा। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा और आप भविष्य के लिए योजना पर भी विचार करेंगे। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शानदार बीतेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को आज अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। अगर आज कुछ छात्र विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं तो उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपनी विलासिता पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। आपको आज किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज आप अपनी संतान की ओर से खुशी पाएंगे। रोजी रोजगार के मामलों में आपको आज सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए दिन थोड़ा कठिन है, आपको आज शिक्षा पर फोकस करने की जरूरत है। 

तुला:तुला राशि के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझा हुआ रहेगा। आपको आज अपने काम के तौर तरीके और लाइफस्टाइल में बदलाव लाना होगा। आपको कोई जरूरी काम भी किसी वजह से आज अधूरा रह सकता है। पारिवारिक जीवन में आज किसी वजह से जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। आपके घर में आज मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है, इसमें भी आपका समय और धन खर्च हो सकता है। वैसे कारोबार व्यापार के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। 

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने ससुराल वालों से लाभ और सम्मान मिलेगा। कमाई भी अच्छी होगी लेकिन आज आपको कुछ गैर जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो न चाहते हुए भी आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन वो सब आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए करना होगा। नौकरी आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है। कारोबार में आज आपका काफी मन लगेगा, लेकिन आपके रुके हुए काम पूरे होने से आज आपको खुशी महसूस होगी। यदि लंबे समय से भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

कुंभ :कुंभ राशि में विराजमान शनि आज कुंभ राशि पर मेहरबान रहेंगे। आज आपको रोजगार में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता को देखकर विरोधी शांत रहेंगे। कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का संयोग भी बन सकता है। किसी संबंधी की बातों को लेकर आपका मूड खराब हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आज आप किसी से भी अधिक अपेक्षा न रखें।

मीन:मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी सहयोग और तालमेल बना रहेगा जससे किसी पारिवारिक समस्या का निदान परिवार के सदस्यों के सहयोग से हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आप जितनी मेहनत करेंगे उससे बढकर आपको आज सफलता मिलेगी। अगर आपने किसी तरह का निवेश किया है तो वह आज आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button