26 C
Lucknow
Friday, September 19, 2025

महंगाई ने फिर दिया झटका, अब पेट्रोल से भी महंगी हो गई सीएनजी

नई दिल्ली। सीएनजी (CNG) वाहन स्वामियों की जेब पर भार बढ़ गया है। ग्रीन गैस लिमिटेड (Green Gas Limited) ने सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ा दिए हैं। अब ये 96.75 रुपये प्रति किलो मिलेगी। इसकी कीमत पेट्रोल से भी अधिक हो गई है। पेट्रोल (petrol) की कीमत 94.81 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें-त्योहारों के आते ही लगा महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर हुआ महंगा

इस ऐलान के बाद आज सुबह महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमतों में इजाफा (CNG Price Hike) का एलान किया। ऐसे में अब आम जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। हालांकि सीएनजी (CNG) की कीमतों में इजाफा केवल मुंबई में हुआ है। देश के बाकी सभी शहरों में सीएनजी के दाम स्थिर बने हुए हैं।

सीएनजी (CNG) की कीमतों में इजाफ का असर रोजाना यात्रियों के साथ सीएनजी चलित व्हीकल जैसे-टैक्सी और ऑटो रिक्शा पर पड़ेगा। आपको बता दें कि मुंबई में सीएनजी का इस्तेमाल मुख्य ईंधन के तौर पर आता है। यहां पेट्रोल-डीजल चलित वाहनों की तुलना में सीएनजी व्हीकल ज्यादा होते हैं। अब सीएनजी के दाम बढ़ जाने से वाहन चालकों के साथ यात्रियों (passengers) पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

सीएनजी (CNG) में हुई वृद्धि के बाद पीएनजी उपभोक्ताओं को भी मूल वृद्धि का डर सताने लगा है। प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई की मार से त्रस्त है। सीएनजी के दामों में वृद्धि होने से आम जनमानस को खासी दिक्कतें होने की संभावना बढ़ गई है। उपचुनाव (by-election) के मतदान के अगले ही दिन सीएनजी के दामों में 2.75 रुपए वृद्धि होने पर विपक्षी पार्टियों को सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। उपचुनाव तक सरकार द्वारा सीएनजी के मूल्य में वृद्धि नहीं की गई थी। वहीं उपचुनाव होने के अगले ही दिन दामों में वृद्धि कर दी गई है।

Tag: #nextindiatimes #CNG #CNGPriceHike #petrol

RELATED ARTICLE

close button