42.9 C
Lucknow
शुक्रवार, जून 26, 2026

उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर सील, निहंगों की रिहाई की मांग पर हुआ बवाल

शिमला। उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश सीमा पर निहंग सिखों के प्रवेश को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड के कुल्हाल पर हिमाचल सीमा को सील कर दिया गया है। कुल्हाल पुलिस चौकी पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और नायब तहसीलदार निहंगों से वार्ता कर रहे हैं। गुरुवार रात निहंग बैरिकेडिंग तोड़कर दून की तरफ भाग गए थे।

यह भी पढ़ें-आखिर कैसे फटते हैं बादल, कहां से आता है इतना सारा पानी?

गुरुवार को सुबह से देर रात तक पुलिस को छकाकर हिमाचल प्रदेश की सीमा से देहरादून में घुसे निहंगों (nihang sikhs) के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। निहंगों ने तलवार और भाला लहराते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। देर रात तक देहरादून में पुलिस उनकी तलाश में भागती रही। हालांकि, रात ढाई बजे रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में घुसा निहंगों का एक जत्था पुलिस-प्रशासन के वार्ता के बाद पांवटा साहिब लौट गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही कुल्हाल पर निहंगों का जमावड़ा लगा है।

निहंग सिखों ने देर रात उत्तराखंड और हिमाचल बार्डर पर कुल्हाल गेट बार्डर पर लगी बैरिकेडिंग को हटाकर और कुछ वाहन में तोड़फोड़ कर बार्डर पार कर उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कल लिया था। रात भर निहंग सिखों को लेकर पुलिस की मुस्तैदी भी रही है। देर रात को पुलिस बल प्रेमनगर में भी तैनात रहा लेकिन निहंग सिख प्रेमनगर नहीं पहुंचे। बाद में पुलिस को पता चला कि निहंग रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में गए हैं। इसके बाद उनको समझा-बुझाकर पांवटा साहिब वापस भेजा गया था।

क्या है मामला?

दरअसल कर्णप्रयाग में 16 जून को हेमकुंड साहिब से लौट रहे निहंगों और स्थानीय लोगों में मामूली विवाद हुआ था। बाद में बात मारपीट तक पहुंच गई और निहंगों ने तलवारें चला दी। स्थानीय लोगों ने तलवारों का मुकाबला डंडों से किया। तलवार के वार से कई लोग घायल हो गए। एक घायल को एयरलिफ्ट करना पड़ा था। इसके बाद कुछ निहंग नगरासू गुरुद्वारे में घुस गए और गुरुद्वारे को चार दिन तक बंधक बनाए रखा।

नगरासू से निकले निहंगों के पंजाब पहुंचने के बाद उन्होंने उत्तराखंड कूच का ऐलान कर दिया। निहंग कर्णप्रयाग मामले में गिरफ्तार किए गए उनके साथियों को छोड़ने की मांग कर रहे हैं। हालांकि कर्णप्रयाग और नगरासू गुरुद्वारे की घटनाएं अलग-अलग हैं। नगरासू में निहंगों का गुरुद्वारा की प्रबंधन कमेटी के लोगों से विवाद हुआ था और उन्होंने ऊपरी मंजिल पर कब्जा कर लिया था।

Tag: #nextindiatimes #nihangsikhs #Uttarakhand

RELATED ARTICLE