डेस्क। न्यूजीलैंड (New Zealand) की संसद में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ, जहां एक अनूठा विरोध प्रदर्शन (protest) देखने को मिला। यहां संसद की सबसे युवा सांसद हाना-रावहिती (Hana-Rawhiti) ने एक बिल का ऐसा विरोध किया कि उनकी वीडियो अब जमकर वायरल हो रही है। दरअसल सांसद हाना ने जोशीले माओरी हाका डांस (Haka Dance) कर एक बिल का विरोध किया। ये विधेयक ब्रिटेन और माओरी के बीच की एक संधि से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें-इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी लेगा संन्यास
जब सांसद संधि सिद्धांत विधेयक पर मतदान करने के लिए 14 नवंबर को एकत्र हुए, तो 22 वर्षीय माओरी सांसद (Hana-Rawhiti) ने पारंपरिक माओरी हाका डांस (Haka Dance) करते हुए विधेयक की एक कॉपी फाड़ दी। सदन के अन्य सदस्य और गैलरी में बैठे दर्शक हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क के साथ हाका डांस (Haka Dance) करने लगे, जिसके कारण स्पीकर गेरी ब्राउनली ने सदन के सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया।
1840 की वेटांगी संधि सरकार और माओरी के बीच संबंधों को निर्देशित करते हैं। इसमें जनजाति समूहों को ब्रिटिश प्रशासन को सत्ता सौंपने के बदले में अपनी भूमि को बनाए रखने और अपने हितों की रक्षा करने के व्यापक अधिकार मिलते हैं। बिल में ये निर्दिष्ट किया जाएगा कि ये अधिकार सभी न्यूजीलैंडवासियों पर लागू होंगे।
हाना-राव्हीटी (Hana-Rawhiti) करियारीकी मैपी-क्लार्क न्यूजीलैंड (New Zealand) की सबसे युवा सांसद हैं। 22 वर्षीय सांसद संसद में ते पाटी माओरी का प्रतिनिधित्व करती हैं। न्यूजीलैंड के दो सौ वर्षों के इतिहास में हाना सबसे कम उम्र की सांसद बनी हैं। मैपी-क्लार्क ने शुरुआत में न्यूजीलैंड में 2023 के चुनावों में चुने जाने के बाद सुर्खियां बटोरीं और अपने पहले भाषण के दौरान संसद में पारंपरिक हाका डांस का प्रदर्शन किया। यहां बता दें कि हाका (Haka Dance) एक युद्धगीत है, जिसे पूरी ताकत और भाव के साथ किया जाता है।
Tag: #nextindiatimes #HanaRawhiti #HakaDance