22.5 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

गैंगस्टर छोटा राजन को बड़ी राहत, जया शेट्टी हत्याकांड में मिली जमानत

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट (High Court) ने बुधवार को होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में गैंगस्टर (gangster) राजेंद्र सदाशिव निकालजे उर्फ ​​छोटा राजन (Chhota Rajan) को जमानत दे दी। साथ ही बॉम्बे हाई कोर्ट (High Court) ने इस मामले में बॉम्बे सेशंस कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें-बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पांच और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

बॉम्बे हाई कोर्ट (High Court) ने कहा है कि छोटा राजन (Chhota Rajan) की सजा को चुनौती देने वाले मामले का निपटारा होने तक आजीवन कारावास की सजा पर रोक रहेगी। फिलहाल छोटा राजन के खिलाफ अन्य मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं, इसलिए छोटा राजन (Chhota Rajan) को जेल में ही रहना होगा। जानकारी के अनुसार वर्ष 2001 में होटल व्यवसायी जया शेट्टी (Jaya Shetty) की जबरन वसूली के लिए गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

30 मई को बॉम्बे सेशंस कोर्ट की विशेष अदालत ने छोटा राजन (Chhota Rajan) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, यह मानते हुए कि यह हत्या छोटा राजन के इशारे पर की गई थी। राजन (Chhota Rajan) ने इस सजा को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट (High Court) की जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की बेंच ने एक लाख रुपये की शर्त के साथ छोटा राजन को जमानत दी है।

गौरतलब है कि होटल मालकिन जया शेट्टी (Jaya Shetty) की 4 मई 2001 को उनके ही होटल में छोटा राजन गिरोह के दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले जया शेट्टी को छोटा राजन (Chhota Rajan) गिरोह से जबरन वसूली की धमकियां मिली थीं और उन्हें सुरक्षा दी गई थी। हालांकि इस घटना से कुछ दिन पहले ही जया शेट्टी (Jaya Shetty) ने पुलिस सुरक्षा वापस कर दी थी। इस मामले में छोटा राजन पर पुलिस ने रवि पुजारी के जरिए जया शेट्टी से 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया था।

Tag: #nextindiatimes #ChhotaRajan #HighCourt #JayaShetty

RELATED ARTICLE

close button