25.4 C
Lucknow
Thursday, September 19, 2024

‘मस्जिदों में आकर चुन-चुनकर मारेंगे’, BJP विधायक ने दी खुली धमकी; FIR दर्ज

Print Friendly, PDF & Email

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीजेपी (BJP) विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने एक बेहद भड़काऊ भाषण दिया है। अब इस मामले में उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई है। अहमदनगर पुलिस (police) ने यह जानकारी दी है। पहला मामला श्रीरामपुर और दूसरा मामला तोपखाना में दर्ज किया गया है। नितेश राणे (Nitesh Rane) का बयान इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में BJP नेता पर दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

बता दें कि (BJP) विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने रविवार को अहमदनगर में सकल हिंदू समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसी दौरान उन्होंने बेहद भड़काऊ भाषण दिया। यहां उन्होंने (Nitesh Rane) कहा, “अगर हमारे रामगिरि महाराज की तरफ…. नहीं तो यह बोलेंगे कि मराठी में बोल गया, इसलिए तेरे को जो भाषा समझ आती है, उसी भाषा में धमकी देकर जा रहा हूं। अगर हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ तुमने कुछ भी किया तो तुम्हारी मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुनके मारेंगे। इतना ध्यान रखना।”

बता दें कि इस बीच (BJP) विधायक नितेश (Nitesh Rane) कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल भी करते हैं। धर्म गुरु रामगिरि महाराज पर पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है। उनके खिलाफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में कई स्थानों पर केस दर्ज किए गए हैं। यही से पूरे विवाद की शुरूआत हुई। कई मुस्लिम सगंठनों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन (protest) किया और रामगिरि की गिरफ्तारी की मांग की।

रविवार को रामगिरि महाराज के समर्थन में कार्यक्रम रखा गया। इसी कार्यक्रम में (BJP) विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने भड़काऊ भाषण दिया। पुलिस (police) के मुताबिक नासिक जिले के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान रामगिरी महाराज ने कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। बाद में कार्यक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ था।

Tag: #nextindiatimes #BJP #NiteshRane

RELATED ARTICLE

close button