लंदन। लंदन (London) में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे ने अचानक तलवार (sword) के साथ कई लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस (police) द्वारा अरेस्ट (arrest) कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें-संदेशखाली से BJP प्रत्याशी को X कैटेगरी सुरक्षा, 5 और कैंडिडेट की बढ़ी सुरक्षा
फिलहाल इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना पूर्वोत्तर लंदन (London) की है। व्यक्ति ने तलवार (sword) के साथ इस कदर उत्पात मचाया कि लोगों के बीच भगदड़ मच गई। कई लोगों पर चाकू से वार भी किया। पुलिस (police) के अनुसार हमालवर 36 वर्ष का था। वह एक बड़ी तलवार लहरा रहा था और उसने हैनॉल्ट (East Hainault) में आम लोगों के अलावा दो अधिकारियों पर हमला किया।

पुलिस (police) ने 36 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शख्स ने कई लोगों और पुलिसकर्मियों (police) पर हमला किया था। जानकारी के अनुसार यह घटना पूर्वी हैनॉल्ट (East Hainault) के पास सुबह 7 बजे के करीब हुई। इस (sword) हमले में कई लोग घायल हुए है। पुलिस ने इसे आतंक से संबंधित घटना होने से इनकार किया है।
पुलिस (police) ने कहा कि घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करावाया गया है। उनके बारे में और अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इस समय हम समझते हैं कि संदिग्ध ने जनता के साथ दो पुलिस अधिकारियों पर हमला किया। व्यक्ति को घटनास्थल पर गिरफ्तार किया गया और वह हिरासत में है।
Tag: #nextindiatimes #police #sword #London




