19 C
Lucknow
Tuesday, February 18, 2025

साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पर 6-3 की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए एफआईएच हॉकी फाइव्स महिला विश्व कप (World Cup) के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल (final) में रविवार को भारत का सामना नीदरलैंड (Netherlands) से होगा।

यह भी पढ़ें-शोएब मलिक पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, BPL से कॉन्ट्रैक्ट खत्म

अक्षता अबासो ढेकाले (सातवें मिनट), मारियाना कुजूर (11वें), मुमताज खान (21वें), रुतुजा दादासो पिसल (23वें), ज्योति छत्री (25वें) और अजीमा कुजूर (26वें) ने शुक्रवार रात हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लिए गोल दागे। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के लिए टेशॉन डी ला रे (पांचवें), कप्तान टोनी मार्क्स (आठवें) और डिर्की चेम्बरलेन (29वें) ने गोल किये। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने पहले हाफ में काफी डिफेंसिव शुरूआत की लेकिन गोल करने का पहला मौका भी उन्हें ही मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर रजनी इतिमारपू काफी सतर्क थी।

Tokyo Olympics: 41 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की डी ला रे के करीबी रिवर्स शार्ट से टीम ने शुरूआत में बढ़त बना ली लेकिन यह ज्यादा देर नहीं रह सकी और अक्षता दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की गोलकीपर (goalkeeper) ग्रेस कोचराने को छकाते हुए ताकतवर शॉट से भारत को 1-1 की बराबरी पर कर दिया। कप्तान (Captain) टोनी ने गोल कर दक्षिण अफ्रीका को फिर बढ़त दिला दी लेकिन मारियाना के गोल से भारत फिर बराबरी पर था।

दूसरे हाफ में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने तेज शुरूआत की जिससे भारतीय गोलकीपर (Indian goalkeeper) फिर से काफी सतर्क हो गयीं। मुमताज के गोल से भारत ने पहली बार मैच में बढ़त बनायी। फिर रूतुजा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गोल किया। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की कोशिशें जारी रहीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

Tag: #nextindiatimes #SouthAfrica #hockey #final

RELATED ARTICLE

close button