37 C
Lucknow
मंगलवार, जून 2, 2026

90s की इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर लगा था जासूसी का आरोप, गैंगस्टर से इश्क पड़ा भारी

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्मी गलियारों में ऐसी कई कहानियां हैं, जहां सिर्फ एक विवाद ने किसी कलाकार का पूरा करियर हमेशा-हमेशा के लिए तबाह कर दिया। 90 के दशक में एक ऐसी ही बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस (Actress) ने सरहद पार से आकर बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी कातिलाना अदाओं से उन्होंने आते ही हंगामा मचा दिया था, लेकिन विवादों ने उन्हें ऐसा घेरा कि उनका नाम सीधे अंडरवर्ल्ड और देशद्रोह से जुड़ गया।

यह भी पढ़ें-दूसरे विश्वयुद्ध में बनीं जासूस, हुईं भुखमरी का शिकार; पढ़ें हॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन की दास्तां

हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान में जन्मीं मशहूर एक्ट्रेस अनीता अयूब की। अनीता अयूब मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली थीं। शुरुआत में वह भारत सिर्फ पढ़ाई के सिलसिले में आई थीं। पाकिस्तान में उन्होंने मॉडलिंग और सीरियल्स में काम करके पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। अपनी खूबसूरती के कारण वह हमेशा लाइमलाइट में रहती थीं।

एक बार अनीता किसी कमर्शियल विज्ञापन की शूटिंग के लिए मुंबई आई हुई थीं। उसी दौरान बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार देव आनंद की नजर उन पर पड़ी। देव आनंद को नए चेहरों को तराशने के लिए जाना जाता था। अनीता की खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस देखकर देव साहब इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने बिना वक्त गंवाए अनीता को अपनी अगली फिल्म ऑफर कर दी। इस फिल्म का नाम था ‘प्यार का तराना’, जो साल 1993 में रिलीज हुई, जिसका लेखन और निर्देशन खुद देव आनंद ने किया था।

फिल्म में डायरेक्टर के तौर पर अनीता को गाइड करने के बाद, देव आनंद उनके काम से इतने खुश हुए कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘गैंगस्टर’ में अनीता को अपने अपोजिट लीड एक्ट्रेस के रूप में कास्ट कर लिया। बॉलीवुड में एंट्री करते ही अनीता अयूब रातों-रात स्टार बन गईं। अनीता अयूब के करियर पर असली ग्रहण तब लगा जब उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स और गलियारों में चर्चा होने लगी कि दाऊद अनीता की खूबसूरती का दीवाना था। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिससे उनके अफेयर की खबरों को हवा मिली।

दाऊद से नाम जुड़ने के बाद अनीता अयूब पर ‘पाकिस्तानी जासूस’ होने का गंभीर आरोप लगा। पाकिस्तान की एक मशहूर मैगजीन ‘फैशन सेंट्रल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 90 के दशक में भारत में यह कयास लगाए जाने लगे थे कि अनीता अभिनय की आड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थीं; जिसके बाद उन्हें फिल्मों से पूरी तरह बैन कर दिया गया।

Tag: #nextindiatimes #Actress #Entertainment

RELATED ARTICLE