43.6 C
Lucknow
रविवार, जून 7, 2026

अमेरिका की जेल में बंद हैं वेनेजुएला के राष्ट्रपति, अब कौन संभाल रहा वहां की सत्ता?

वेनेजुएला। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों ने एनर्जी क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। पश्चिम एशिया में चल रहे तेल संकट के बीच इस फैसले को काफी जरूरी माना जा रहा है। हालांकि वेनेजुएला पिछले कई महीनों से राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है।

यह भी पढ़ें-60 दिन से ज्यादा जंग नहीं लड़ सकता अमेरिका, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

अमेरिका ने एक बड़े सैन्य अभियान के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ले जाया गया, जहां वे इस समय न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (MDC) में बंद हैं। निकोलस मादुरो पर नशीले पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद से जुड़े संगठनों के साथ कथित संबंध और अवैध हथियारों से जुड़ी कई गंभीर साजिशों के आरोप लगाए गए हैं।

इस घटना के बाद से हर कोई एक जानना चाह रहा है कि अभी वेनेजुएला की सत्ता किसके हाथ में है? निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश में सत्ता का बड़ा सवाल खड़ा हो गया था। इसके बाद उपराष्ट्रपति रहीं डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया। सत्ता में मौजूद पार्टी को संसद का पूरा समर्थन मिला हुआ था, इसलिए सरकार की कमान बदलने में कोई बड़ी परेशानी नहीं आई। फिलहाल डेल्सी रोड्रिगेज ही देश की सरकार संभाल रही हैं और सभी जरूरी सरकारी फैसले ले रही हैं।

बता दें Venezuela दुनिया के सबसे बड़े सिद्ध तेल भंडार वाले देशों में से एक है। अनुमान है कि उसके पास 300 अरब बैरल से अधिक तेल भंडार मौजूद है। इसी वजह से अमेरिका और वेनेजुएला के संबंधों में तेल हमेशा एक जरूरी मुद्दा रहा है। अमेरिकी प्रशासन चाहता है कि वेनेजुएला का तेल उत्पादन बढ़े और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी आपूर्ति मजबूत हो।

Tag: #nextindiatimes #Venezuela #America

RELATED ARTICLE