32 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

इन Android फोन में बंद होने वाला है WhatsApp, तुरंत कर लें ये जरूरी काम

टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी Android स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म के लिए मिनिमम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स में बदलाव करने का फैसला लिया है। अब कंपनी 8 सितंबर 2026 से Android 6.0 से पुराने वर्जन पर WhatsApp सपोर्ट को पूरी तरह बंद करने जा रही है।

यह भी पढ़ें-Instagram पर नहीं आ रहे व्यूज? वीडियो अपलोड करते समय न करें ये गलती

आसान शब्दों में कहें तो अगर आपका फोन Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो इस डेट के बाद WhatsApp उस डिवाइस पर काम नहीं करेगा। दरअसल, WhatsApp लगातार नए नए फीचर्स रोल आउट कर रहा है और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एप को अपडेट करना भी जरूरी है, लेकिन पुराने Android वर्जन और कमजोर हार्डवेयर की वजह से इन नए फीचर्स को सही तरीके से रन करने में दिक्कत आ सकती है। इसी कारण से कंपनी अब पुराने वर्जन का सपोर्ट एंड करने जा रही है।

WhatsApp ने प्रभावित यूजर्स को पहले से अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है। एप ओपन करते ही यूजर्स को एक नोटिफिकेशन दिखाई दे रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि 8 सितंबर 2026 के बाद ये सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। अगर आपके डिवाइस में Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन इनस्टॉल हैं, तो आपको कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। साथ ही iPhone और iPad यूजर्स पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

अगर आपका डिवाइस Android 5.0 या 5.1 या उससे कम वर्जन पर चल रहा है, तो आपको इसे तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए। अगर आपके फोन पर कोई अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो नया स्मार्टफोन खरीदना ही एकमात्र ऑप्शन रह जाएगा। इसके अलावा अभी से अपने चैट्स का बैकअप भी ले लें ताकि आपकी सभी चैट्स सेव रहें।

Tag: #nextindiatimes #WhatsApp #Technology

RELATED ARTICLE