34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

WFI की टीम रद्द होने पर ये क्या बोल गए साक्षी मलिक के माता-पिता!

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। कुश्ती संघ की नई कार्यकारिणी (WFI ) को निलंबित करने से पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) के परिवार के लोग बेहद खुश हैं। खेल मंत्रालय के निर्णय का साक्षी के पिता सुखबीर मलिक(Sukhbir Malik) ने स्वागत किया है। यह भी कहा है कि खेल मंत्रालय ने अच्छा संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें- खेल मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम, WFI के नए अध्यक्ष को किया निलंबित

हालांकि मां सुदेश (Sudesh Malik) का कहना है कि बेटी साक्षी (Sakshi Malik) को तभी मनाएंगे जब आगे की पूरी सकारात्मक तस्वीर साफ होगी। क्योंकि अभी केवल संघ (WFI ) को निलंबित किया है। साक्षी (Sakshi Malik) की मां सुदेश ने यह भी बताया कि साक्षी ने कुश्ती से सन्यास का निर्णय लिया। इसलिए देश भर के खिलाड़ियों में रोष पनप रहा था।

बजरंग पूनिया ने पदमश्री लौटाने का निर्णय लिया था, जबकि अन्य पहलवान भी समर्थन में आ चुके थे। खेल मंत्रालय (Sports Ministry) की आगामी रणनीति पर हमारा पूरा ध्यान रहेगा, क्योंकि निलंबन के बाद क्या कार्रवाई होती यह देखना होगा। इसलिए बेटी (Sakshi Malik) को खेल में वापसी के लिए तभी मनाएंगे जब कोई सकारात्मक परिणाम भविष्य में आते हुए दिखेगा।

Sakshi malik announced her retirement upset with sanjay singh becoming wfi  president | साक्षी मलिक ने किया संन्यास का ऐलान, रोते हुए बोलीं- WFI से हम  नहीं जीत पाए | TV9 Bharatvarsh

कुश्ती छोड़ने का निर्णय ले चुकी साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने इंटरनेट मीडिया पर नया पोस्ट किया है। शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे उन्होंने ट्वीट किया है। साक्षी (Sakshi Malik) ने उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) में आगामी जूनियर नेशनल की प्रतियोगिताएं आयोजित कराने पर भी सवाल उठाए हैं।

Tag: #nextindiatimes #SakshiMalik #WFI #sportsministry

RELATED ARTICLE