37 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

कल लांच होगा Vivo का शानदार फोन, एक बार चार्ज करने पर चलेगा पूरा दिन

टेक्नोलॉजी डेस्क। वीवो कल भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Vivo T5 Pro 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने इससे पहले Vivo T5x 5G लॉन्च किया था। अब कंपनी इस T सीरीज के दूसरे डिवाइस को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग T5 Pro के कई फीचर्स का पहले ही खुलासा कर दिया है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में Vivo T5 Pro की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से 33,000 रुपये के बीच हो सकती है। याद दिला दें कि इसके पिछले मॉडल Vivo T4 Pro को कंपनी ने अगस्त 2025 में लॉन्च किया था और इसकी कीमत उस वक्त 27,999 रुपये थी। लॉन्च के बाद आप इस डिवाइस को Vivo के ई-स्टोर, Flipkart और पार्टनर रिटेलर्स से खरीद सकेंगे।

डिवाइस की ऑफिशियल लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है जो T4 Pro के स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 SoC के मुकाबले थोड़ा कमजोर है। डिवाइस में फास्ट UFS 3.1 स्टोरेज भी मिल रही है। परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए डिवाइस में 7000mm2 का VC कूलिंग सिस्टम भी मिलने वाला है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये इस सेगमेंट में सबसे बड़ा कूलिंग सिस्टम है।

इतना ही नहीं इस अपकमिंग Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh की जबरदस्त बैटरी भी मिलने वाली है जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। डिस्प्ले की बात करें तो डिवाइस में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ़्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी।

Tag: #nextindiatimes #VivoT5Pro5G #Vivo #Technology

RELATED ARTICLE

close button