हेल्थ डेस्क। एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर शरीर में कुछ खास विटामिन्स की कमी हो, तो ‘डिमेंशिया’ का जोखिम काफी बढ़ सकता है। मेडिकल जर्नल ‘लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया’ में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। यह रिसर्च तेलंगाना के 556 अधेड़ और बुजुर्ग लोगों पर की गई।
यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?
शोधकर्ताओं ने अपनी स्टडी में पाया कि जिन लोगों में dementia होने का जोखिम अधिक था, उनके शरीर में मुख्य रूप से चार विटामिन्स- विटामिन D, B2, B6 और B12 की काफी कमी थी। इस रिसर्च में एक और अहम बात निकलकर सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक, शहरी इलाकों में रहने वालों की तुलना में महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में डिमेंशिया होने की आशंका ज्यादा पाई गई है।
आंकड़ों में समझें विटामिन्स की कमी का हाल:
जब अध्ययन में शामिल लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, तो विटामिन्स की कमी के ये चौंकाने वाले प्रतिशत सामने आए:
सबसे ज्यादा 64% लोगों में विटामिन B2 की कमी पाई गई।
42% लोगों में विटामिन D कम मिला।
34% लोगों के अंदर विटामिन B6 की कमी थी।
वहीं, 17% लोगों में विटामिन B12 की कमी दर्ज की गई।

जिन लोगों को डिमेंशिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लगती है। इसके कारण इंसान के सोचने और समझने की क्षमता में भारी गिरावट आ जाती है। स्थिति इतनी गंभीर हो सकती है कि मरीज को अपने रोजमर्रा के सामान्य काम करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
शोधकर्ताओं का स्पष्ट रूप से मानना है कि शरीर में इन जरूरी विटामिन्स की कमी डिमेंशिया के खतरे को और भी बढ़ा सकती है। इसलिए, मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए शरीर में विटामिन्स का सही स्तर बनाए रखना बेहद जरूरी है।
Tag: #nextindiatimes #dementia #health




