स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। विराट कोहली (Virat Kohli) हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी गजब की फिटनेस के लिए मशहूर कोहली का इस तरह चोटिल होना फैंस को परेशान कर रहा है।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में बढ़ जाती है मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या, ऐसे पाएं राहत
स्पोर्ट्स या फिजिकली काफी एक्टिव लोगों में हैमस्ट्रिंग इंजरी का खतरा काफी रहता है। हैमस्ट्रिंग असल में हमारी जांघों के पीछे हिस्से में मौजूद मांसपेशियां होती हैं। खेलते समय या हैवी एक्सरसाइज करते समय इन मांसपेशियों में खिंचाव आने या मसल रपचर होने को ही हैमस्ट्रिंग इंजरी कहा जाता है। खिलाड़ी अक्सर दौड़ते या अचानक कूदते समय इसका शिकार हो जाते हैं।

हैमस्ट्रिंग इंजरी के लक्षण:
जब खेल या एक्सरसाइज के दौरान यह चोट लगती है तो इसके लक्षण तुरंत या कुछ घंटों में दिखाई देने लगते हैं।
चोट लगते ही पैर के पिछले हिस्से में बहुत तेज दर्द महसूस होता है।
अगर चोट गंभीर है, तो मांसपेशी खिंचने या टूटने की आवाज भी आ सकती है या ऐसा महसूस हो सकता है।
चोट लगने के कुछ घंटों के भीतर जांघ का पिछला हिस्सा छूने पर बहुत सेंसिटिव हो जाता है, वहां सूजन आ जाती है और त्वचा नीली पड़ सकती है।
चोट लगे हुए पैर के सहारे खड़े होने या चलने-फिरने में मरीज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
शुरुआत के 3 दिनों तक गर्म पानी से नहाने, हीट पैक लगाने, मालिश कराने या शराब पीने से पूरी तरह बचें, क्योंकि इससे सूजन बढ़ सकती है। जब बिना दर्द के पैर हिलने लगे, तो हल्की मूवमेंट जारी रखें ताकि मांसपेशियां जाम न हों। हल्की चोट कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है।
Tag: #nextindiatimes #ViratKohli #health




