31 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

शुक्र का गोचर इस राशि पर डालेगा सकारात्मक प्रभाव, पढ़ें अपना राशिफल

मेष:शुक्र का गोचर मेष राशि के दूसरे भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होने के संकेत हैं। पारिवारिक सुख भी मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में कुशल वाणी का लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, आपको बड़े फैसले सोच-समझकर उठाने होंगे। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की सलाह है।

वृषभ :शुक्र गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। यह गोचर आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आपकी राशि के लग्न भाव में यह गोचर होने से मालव्य राजयोग का भी प्रभावशाली संयोग बन रहा है। ऐसे में आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत हैं और आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। करियर में उन्नति के नए मार्ग मिलेंगे और आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा।

मिथुन :अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा और भावुक होकर फैसले लेने से बचें। एकांत में समय बिताना अधिक पसंद कर सकते हैं। एक साथ कई काम अपने ऊपर लेने से बचें, अन्यथा तनाव अधिक रह सकता है। पैसों के मामले में लेनदेन के समय सावधानी बरतें और कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

कर्क :आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और उन्नति के मार्ग मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वालों की आमदनी में इजाफा देखा जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत और बेहतर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और आपके रिश्ते मजबूत होते जाएंगे।

सिंह :शुक्र का गोचर सिंह राशि के दशम भाव में होने जा रहा है। करियर के क्षेत्र में यह अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। करियर में उन्नति और सुखों में वृद्धि के संकेत हैं। हालांकि, आपको नए अवसरों के लिए लगातार मेहनत और प्रयास की जरूरत पड़ सकती है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा की जा सकती है और पदोन्नति होने के योग भी बन रहे हैं, जिससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे।

कन्या:शुक्र गोचर कन्या राशि के नवम भाव में होगा, जो आपके लिए बहुत पॉजिटिव रहने वाला है। कुछ मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। जिससे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विदेशी क्षेत्र से जुड़ा काम करने वालों को लाभ मिलने के संकेत हैं। आपको परिवार में अपने छोटे भाई-बहनों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और आपके लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं।

तुला:शुक्र तुला राशि के स्वामी हैं लेकिन ये आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में रिश्तों के मामले में आपको कोई अप्रत्याशित समाचार या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, करियर और आर्थिक मामलों में आपके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। लेकिन इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे।

वृश्चिक :दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। जिससे दोनों का प्रेम भी गहरा होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है और वाहन सुख मिलने के संकेत हैं। व्यापार के क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और जो लोग साझेदारी में काम करते हैं उनके लिए भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

धनु:शुक्र का गोचर धनु राशि से छठे भाव में होगा। इस अवधि के दौरान आपको रिश्तों में तालमेल बनाए रखना होगा। ऐसे में कोई भी बात सोच-समझकर बोलनी आवश्यक होगी। मधुर वाणी के प्रयोग से स्थिति बेहतर रहेगी। आपको इस दौरान अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना होगा। किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

मकर :कार्यक्षेत्र में आपको अपनी बुद्धिमानी से लाभ होगा और सामाजिक क्षेत्र में भी प्रतिष्ठा व सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं। करियर के क्षेत्र में नए मार्ग मिल सकते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में आपको अपनी संतान की ओर से कोई सुख प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं।

कुंभ :आपके सुखों में वृद्धि होने के संकेत हैं और साथ ही, भौतिक लाभ भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर के क्षेत्र में भी समय अनुकूल रहेगा और आपको नए रास्ते मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लाभ के मौके मिलने के संकेत हैं। हालांकि, परिवार के लिए भी समय निकालना आवश्यक होगा। इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन:आप कार्यक्षेत्र में कुछ साहसिक निर्णय ले सकते हैं, जिससे लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका भी मिल सकता है। आपको सौभाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी माहौल सकारात्मक रहेगा और आपको सही फैसलों से नए मौके प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद बना रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button