39 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

TVS, Hero या OLA; जानें कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर चलती है सबसे तेज?

ऑटो डेस्क। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपको लगता है कि अच्छे और तेज स्कूटर बहुत महंगे होते हैं तो आप गलत हैं। मार्केट में कई कंपनियों के स्कूटर मौजूद हैं जो 60 हजार रुपए के बजट में मिल जात हैं। इन स्कूटरों की स्पीड अच्छी होती है जिससे शहर के ट्रैफिक में आप इन्हें आराम से चला सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सस्ता हो गया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2, देखें कितनी हो गई कीमत

TVS Orbiter V1:

TVS का यह सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। बैटरी सब्क्रिप्शन प्लान के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 49,999 रुपए है। इसके लिए आपको हर महीन कम से कम 862 रुपए का चार्ज देना होगा। इस स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 86 किमी तक की रेंज दे सकती है।

Vida VX2 Go:

Hero कंपनी के Vida ब्रांड के स्कूटर बहुत पसंद किए जा रहे हैं। BaaS प्लान की वजह से ये काफी सस्ते हो गए हैं। इसका Vida VX2 Go मॉडल इस प्लान के साथ आपको सिर्फ 44,990 रुपए में मिल जाएगा। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 92 किमी तक चल सकती है और इसकी टॉप स्पीड 70kmph है।

OLA S1X:

Ola Electric ने अपने सबसे सस्ते मॉडल S1X (2kWh) की कीमत कई बार घटाकर 50 हजार रुपए तक कर दी थी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 49,999 रुपए है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 108 किमी तक चल सकती है। इसकी सबसे खास बात है इसकी स्पीड जो 90kmph तक जाती है।

इंडियन मार्केट में TVS, Vida और Ola के अलावा Bounce Infinity E1 भी काफी अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 55,00 रुपए है। इस स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर आपको 70 किमी की रेंज मिल सकती है।

Tag: #nextindiatimes #TVS #Hero #Ola

RELATED ARTICLE

close button