एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश का नाम बीते समय से उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी टॉक्सिक (Toxic) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। टॉक्सिक को लेकर मेकर्स काफी तैयारियों में लगे हुए हैं। अब नई रिलीज डेट के बाद टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का नया टीजर भी रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें-ये इंडियन क्रिकेटर माधुरी दीक्षित के प्यार में था पागल, अधूरी रह गयी लव स्टोरी
साउथ सिनेमा की मशहूर निर्देशक गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनने वाली टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का एलान हाल ही में किया गया था। अब मेकर्स की तरफ से इसका नया टीजर भी पेश किया गया है, जिसकी प्राथमिकता फिल्म में मौजूद एक्ट्रेसेज की झलक दिखाना है। साथ ही इसमें राया (यश) और लेडीज के बीच खतरनाक एक्शन दिखाया गया है।
टॉक्सिक मूवी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में आपको नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी फीमेल कास्ट की झलक नजर आएगी। इसके साथ ही में मूवी एक्शन किस लेवल का होगा, वो भी टॉक्सिक का नया टीजर साफ दर्शा रहा है।

टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का यह नया प्रस्तुतीकरण एक ऐसी दुनिया को और विस्तार देता है, जो जितनी खतरनाक है उतनी ही आकर्षक भी। प्रभावशाली विजुअल्स, स्टाइलिश एक्शन और रहस्य से भरे माहौल के साथ यह फिल्म एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। इस टीजर को देखने के बाद टॉक्सिक को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगें हैं।
गौर किया जाए टॉक्सिक की रिलीज डेट की तरफ तो 26 अगस्त 2026 को यश की ये बहुचर्चित फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मालूम हो कि केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज के करीब 4 साल बाद यश इस मूवी से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
Tag: #nextindiatimes #Toxic #yash




