29.4 C
Lucknow
Monday, April 21, 2025

वृषभ, सिंह और तुला राशि के लिए आज है लकी दिन; पढ़ें अपना राशिफल

मेष:मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कुछ पेंडिंग काम को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपके द्वारा पहले किए गए कार्यों का आपको अच्छा प्रतिफल मिलेगा। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आप आज घर की जरूरतों पर भी धन खर्च करेंगेो। आपके लिए सलाह है कि कुछ भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ें से सहयोग और सुझाव जरूर लें।

वृषभ :वृषभ राशि के लोगों के लि्ए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपके मन में अच्छी भावनाएं रहेंगी और आप काफी हल्का महसूस करेंगे। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांटिक माहौल रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जतकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज कई तरह के घरेलू और अन्य कार्यों को भी निपटाना होगा। किसी बात से मानसिक तनाव रहेगा और स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। काम के सिलसिले में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सेहत के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा।

कर्क :बिजनस में किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो आज ऐसा करने का अच्छा समय रहेगा। सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

सिंह :आज आपको करीबियों और दूसरों की भावनाओं को पहचानना होगा क्योंकि मित्र भी आपको शत्रु प्रतीत होंगे। बिजनस में अगर आप कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो किसी के बहकावे में ना आएं, अगर आप ऐसा करते हैं तो भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो वह किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरा हो जाएगा।

कन्या: आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आप आज शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का आपको मौका मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी विशेषज्ञ की सलाह बहुत काम आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों को मानसिक भटकाव से बचना होगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला:आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा है। आप आज अपने किसी शौक को पूरा करने में धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपके आज आपसी तालमेल बना रहेगा। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों की ओर से आप खुशी पाएंगे। आपके घर मित्र अथवा मेहमानों का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

धनु:धनु राशि वालों पर अगर कोई पुराना कर्ज है तो आज उसको चुकाने में सफल रहेंगे, जिसके बाद आप राहत की सांस ले पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी वे परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे। आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से सूचना मिल सकती है। नौकरी करने वालों के सुझावों को आज अधिकारियों द्वारा सुना जाएगा और कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों से सभी को प्रभावित भी करेंगे। कारोबार के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसका फायदा आपको कारोबार में जरूर मिलेगा।

मकर :आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। काम के सिलसिले में आपको आज कामयाबी मिलेगी। आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। आपको दोस्तों और सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होगी और परिवार में आज प्रेम और सुख पाएंगे।

कुंभ : शनि की राशि कुंभ वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढेगा। परिवार में आज खुशी का माहोल रहेगा। किसी सगे संबंधी के आगमन का भी संयोग बनेगा। आज आपको संतान के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेमी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपको आज पूर्व में किए किसी काम का भी फायदा मिलेगा। बिजनेस में भी कमाई अच्छी रहेगी।

मीन:आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी और कहीं से अप्रत्याशित लाभ भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ आप आज कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपको आज भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपका सुखद रहेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button