28.3 C
Lucknow
Friday, July 11, 2025

धनतेरस पर खरीदारी का ये है शुभ मुहूर्त, इन चीजों को जरूर खरीदें

डेस्क। वैदिक पंचांग के अनुसार आज 29 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras Timing 2024) है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि (Trayodashi Tithi) को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि (Dhanvantari) की पूजा की जा रही है। आज के दिन स्वर्ण और चांदी से निर्मित आभूषणों (jewelry) की खरीदारी की जाती है। साथ ही धनतेरस के दिन वाहनों की भी खरीदारी की जाती है।

यह भी पढ़ें-पितृ पक्ष का क्या है महत्व और क्यों खास होता है तोरई का पत्ता? जानें यहां

इसके अलावा लोग बर्तन भी खरीदते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस (Dhanteras) के शुभ अवसर पर त्रिपुष्कर योग समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि (Trayodashi Tithi) शुरू होगी। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा।

इसके बाद चतुर्दशी तिथि की शुरुआत होगी। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि (Dhanvantari) की विधि-विधान से पूजा की जा रही है। ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का समापन 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगा। इसके साथ ही दुर्लभ इंद्र योग का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होगी।

धनतेरस (Dhanteras) के दिन घर में झाड़ू जरूर खरीदकर लानी चाहिए। धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर आपको धन की देवी मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) और शुभता के देवता भगवान गणेश की मूर्ति अपने घर में जरूर लानी चाहिए। ध्यान रहे कि यह मूर्ति मिट्टी की होनी चाहिए। धनतेरस के दिन या धनतेरस (Dhanteras) की मध्य रात्रि में साबुत धनिया खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन घर में लक्ष्मी चरण लाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन घर में लक्ष्मी चरण लाना मां लक्ष्मी का आह्वान माना जाता है और इस दिन घर में मां लक्ष्मी के चरण लाना उन्हें अपने घर आमंत्रित करने के बराबर है।

Tag: #nextindiatimes #Dhanteras #Dhanvantari

RELATED ARTICLE

close button