28 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

ऐसे शुरू हुई थी राजीव-सोनिया की लवस्टोरी, सभी विषय में फेल हो गए थे इंदिरा के लाल

नई दिल्ली। भारत में 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की जयंती मनाई जाती है। इनका जन्म 1944 में मुंबई में हुआ था। बता दें कि 1984 में मात्र 40 वर्ष की आयु में देश की बागडोर संभाली। लेकिन उनकी लव स्टोरी कम खूबसूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें-किसी पर जूते तो किसी पर स्याही…इन नेताओं पर भी सरेआम हो चुके हैं हमले

सोनिया और राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पहली मुलाकात साल 1965 में हुई थी। मुलाकात के तीन साल बाद साल 1968 में राजीव ने सोनिया से लव मैरिज कर ली और वो परिवार का हिस्सा बन गईं। सोनिया कैंब्रिज के एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं। एक दिन राजीव अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट आए हुए थे। मस्ती का दौर चल रहा था। अचानक सोनिया की नजरें उनसे चार हो गईं और दोनों के दिल धड़क उठे।

पहली मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद आए दिन दोनों मिलने लगे। बात जब शादी तक पहुंची तो सोनिया को पता चला कि राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) कोई और नहीं, बल्कि भारत के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सोनिया एक साधारण परिवार की लड़की थीं। कैंब्रिज में पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम काम भी कर लेती थीं। राजीव के प्यार उन्हें इतना दीवाना बना दिया था कि उन्होंने खत लिखकर राजीव के बारे में अपने परिवार वालों को बताया।

हालांकि कहा तो यह भी जाता है कि राजीव गांधी प्यार के चलते सभी विषय में फेल हुए थे। इंदिरा गांधी तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री थीं। इंदिरा को लंदन आना था और तब वह सोनिया से मिलने वाली थीं। इस मुलाकात को लेकर सोनिया नर्वस थीं।

Tag: #nextinidatimes #RajivGandhi #SoniaGandhi

RELATED ARTICLE