41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

इस एक्टर को ट्रेन में मिली थी पहली फिल्म, बेहद रोचक था वो किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क। प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के वेटरन Actor के तौर पर जाने जाते हैं। अपने सुनहरे फिल्मी करियर में खलनायक की भूमिका को दमदार तरीके से अदा करने के लिए वह काफी फेमस हैं। 6 दशक से लंबे फिल्मी करियर में लगभग 400 फिल्में करने वाले प्रेम चोपड़ा को पहली फिल्म का ऑफर चलती ट्रेन में मिला था।

यह भी पढ़ें-जब प्लास्टिक सर्जरी ने बुरी तरह बिगाड़ दिया इस एक्ट्रेस का चेहरा, चुड़ैल बोलने लगे थे लोग

एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए प्रेम कहते हैं कि शुरुआत में मैं फिल्में पाने के लिए संघर्ष कर रहा था। मैंने उसी दौरान नौकरी शुरू कर दी थी ताकि भूखा न रहना पड़े। यूं तो मैं हिंदी फिल्में तलाश रहा था, संघर्ष कर रहा था लेकिन मुझे मेरी पहली फिल्म मिली पंजाबी में, जिसका नाम था चौधरी कर्नैल सिंह। मैं लंच के समय पर वीटी स्टेशन से एक बार कहीं जा रहा था, उसी दौरान ट्रेन में एक शख्स से मुलाकात हुई।

उन्होंने मुझे देखकर पूछा कि आपको एक्टर बनना है? मैंने कहा हां लेकिन मैं इतना भाग्यशाली की नहीं कि मुझे ब्रेक मिले। उन्होंने कहा आप मेरे साथ आइए।वह मुझे एक स्टूडियो ले गए, फिल्म की टीम ने बताया की वह हीरो की तलाश में हैं। उन्हें मैं पसंद आ गया, लेकिन मैं सोच में पड़ा था कि क्या करना है। फिर लगा कर लेते हैं, क्योंकि कहीं न कहीं से शुरुआत तो करनी ही थी। खैर वह फिल्म हिट रही। अब किसी हीरो की फिल्म कमर्शियली चल जाए, तो उसे फिल्में भी मिलने लगती है।

अपनी पहली फिल्म में प्रेम चोपड़ा ने हीरो की भूमिका निभाई थी, जिसका नाम शेरा होता है। हालांकि इसके बाद भी कई फिल्मों में वह लीड रोल में नजर आए, लेकिन उनकी सबसे अधिक लोकप्रियता सिर्फ और सिर्फ विलेन बनकर मिली।

Tag: #nextindiatimes #Actor #PremChopra

RELATED ARTICLE

close button