32 C
Lucknow
Monday, May 13, 2024

इन जातकों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आप अपना काम छोड़कर दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपको नुकसान होगा क्योंकि आप दूसरों के हित में अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे जिससे आपका अपना काम प्रभावित हो सकता है। अगर आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करते हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके मन में आज कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार भी आ सकता है। आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो उसके कारण आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आज परिवार में कोई कलह चल रही है तो आप अपने मधुर व्यवहार से उसे सुलझाने में सफल रहेंगे।

वृषभ :वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभप्रद और अनुकूल रहगेा। आज नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा तभी आप इच्छित सफलता पा सकते है। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको प्रयास करना चाहिए, इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। आज आप अपना सारा काम जल्दी खत्म करके समय पर अपने घर के लिए निकलेंगे, जिससे आपके परिवार वाले आपसे खुश रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे।

मिथुन :मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको अपने व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। लेकिन आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा और लोगों से कुछ भी कहने से पहले शब्दों का विचार कर लेना होगा नहीं तो लोग नाराज हो सकते हैं। अगर आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सतर्कता और सावधानी का पूरा ध्यान रखें। आपकी किसी प्रिय और कीमती चीज के खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका रोमांटिक बीतेगा। बच्चों से भी आपको खुशी मिलेगी।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपको आज सूझबूझ के साथ चलना होगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपकी उलझन बढ़ सकती है। फैसला कुछ समय के लिए टल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके विरोधी और शत्रु आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क और सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को आज इच्छानुसार परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।

सिंह : सिंह राशि से आज चंद्रमा तीसरे उपरांत चौथे भाव में संचार करते हुए बताते हैं कि यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कारोबार बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी। किसी से अगर आप पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, नहीं तो आपको इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होता नजर आ रहा है। अगर आप आज कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो अचानक वाहन खराब हो जाने से खर्च भी बढ़ सकता है।

कन्या:कन्या राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आपके मन में कोई विचार आए तो तुरंत उस पर अमल करें। अगर विचारों और योजनाओं को किसी से बताएंगे तो संभव है कि लोग उसका लाभ उठा लेंगे और आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आज उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है, साझेदारों से आपको मेलजोल बनाकर रखना चाहिए। आज आपका काम में काफी मन लगेगा और आप अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं। आज आपका शाम का समय कुछ भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करने में व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग हर क्षेत्र में प्राप्त होगा।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं लव लाइफ भी आज आपकी सुखद और आनंददायक रहेगी।

वृश्चिक : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सुखद होगा। आज आपको कुछ पुराने विवादों से राहत मिलेगी। नौकरी में अगर आपका अपने किसी सहकर्मी से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच तालमेल बढेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ :आज रविवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में खुशी और उन्नति का मौका मिलने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। कमाई के लिहाज से आपका दिन आज अच्छा रहने वाला है। आपको आज कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे मन आनंदित हो जाएगा। आपकी मां को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो यह उन्हें परेशान कर सकता है। सायंकाल का समय: आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने जा सकते हैं। अगर आप अपनी पैतृक संपत्ति बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मीन:आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज मेहनत के अनुसार पूरे दिन लाभ भी मिलता रहेगा। आप आज अपने शौक और जरूरत पर धन खर्च करेंगे। बच्चों के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। छोटी मोटी समस्या जानकर सेहत की अनदेखी करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। आज का दिन वैवाहिक जीवन के मामले में आनंददायक रहेगा। आपको आज उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE