कहीं आपकी ‘चाय’ ही तो नहीं बन रही गैस और अपच की वजह? तुरंत कर लें तौबा

हेल्थ डेस्क। सुबह की शुरुआत हो या शाम का सुहाना वक्त, एक कप गरमागरम चाय (tea) के बिना दिन अधूरा सा लगता है। चाय बनते ही हमारे हाथ अक्सर बिस्किट, नमकीन या किसी स्नैक के डिब्बे की तरफ खुद-ब-खुद बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें-चाय के शौकीन सावधान! सेहत पर भारी पड़ सकता है Tea Bag का इस्तेमाल

लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद-स्वाद में चाय के साथ खाई जाने वाली कुछ चीजें आपकी सेहत के लिए दुश्मन बन सकती हैं? जाने-अनजाने में बनाए गए ये गलत फूड कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र का कबाड़ा कर देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिनसे चाय पीते समय तुरंत तौबा कर लेनी चाहिए।

1. ठंडा पानी या ठंडी चीजें

गर्म चाय के तुरंत बाद या साथ में ठंडा पानी पीने की आदत सेहत पर भारी पड़ सकती है।

  • अचानक तापमान बदलाव:
  • इससे शरीर के तापमान में अचानक बदलाव आता है, जिससे गला खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • पाचन तंत्र पर असर:
  • गर्म और ठंडे का यह मेल पाचन क्रिया को धीमा कर देता है, जिससे पेट भारी-भारी महसूस होने लगता है।

2. ज्यादा मसालेदार और तीखा खाना

बारिश या ठंड के दिनों में चाय के साथ तीखे पकौड़े और समोसे खाने का मजा ही अलग है।

  • एसिडिटी और जलन:
  • चाय में कैफीन होता है, और जब यह तेज मसालों के साथ मिलता है,
  • तो सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या पैदा करता है।
  • सही चुनाव:
  • हमेशा चाय के साथ हल्के-फुल्के और कम मसालों वाले स्नैक्स ही चुनें।

3. हल्दी वाली चीजें

क्या आप चाय के साथ हल्दी वाले स्नैक्स या नमकीन खाने के शौकीन हैं? अगर हां, तो आज ही इस आदत को बदल लें।

  • पाचन में गड़बड़ी: चाय और हल्दी के रासायनिक तत्व जब पेट में एक साथ मिलते हैं, तो गैस, अपच और कब्ज की शिकायत हो सकती है।
  • बेहतर विकल्प: चाय के वक्त हल्दी युक्त किसी भी खाद्य पदार्थ से दूरी बनाए रखना ही बुद्धिमानी है।

4. दूध वाली चाय और नींबू

हम यहां बिना दूध वाली ‘लेमन टी’ की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी रोजमर्रा की दूध वाली चाय की बात कर रहे हैं।

  • दूध का फटना: अगर आप दूध की चाय के साथ नींबू या खट्टी चीजें खाते हैं, तो यह पेट में जाकर दूध को फाड़ सकता है।
  • पेट फूलना: इस खराब कॉम्बिनेशन से भयंकर एसिडिटी, बदहजमी और पेट फूलने (ब्लोटिंग) की दिक्कत हो सकती है।

5. चॉकलेट

चॉकलेट और चाय का कॉम्बिनेशन सुनने में भले ही माउथ-वाटरिंग लगे, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

  • कैफीन ओवरलोड: चाय और चॉकलेट दोनों में ही कैफीन की मात्रा पाई जाती है।
  • नींद पर असर: दोनों को एक साथ लेने से शरीर में कैफीन जरूरत से ज्यादा हो जाता है, जिससे घबराहट, चिड़चिड़ापन और रात में नींद न आने की समस्या घेर सकती है।

अगਲੀ बार जब आप अपनी फेवरेट चाय की चुस्कियां लें, तो इन 5 चीजों को अपनी प्लेट से दूर ही रखें। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप अपने पाचन को दुरुस्त रख सकते हैं और बिना किसी परेशानी के अपनी चाय का लुत्फ उठा सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #Health #tea

RELATED ARTICLE