26 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

विवादों के कारण खत्म हुआ इन क्रिकेटर्स का करियर, एक नाम सुन लगेगा झटका

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट की दुनिया में अक्सर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से शिखर तक पहुंचते हैं लेकिन कभी-कभी मैदान के बाहर के विवाद या अनुशासनहीनता उनके शानदार करियर पर विराम लगा देती है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के अच्छे खासे करियर को ये खुद ही बर्बाद कर लेते हैं। ऐसे ही 5 Cricketers की बात हम आज करेंगे।

यह भी पढ़ें-IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, आप तो भूल ही गए होंगे नाम

केविन पीटरसन:

पीटरसन इंग्लैंड के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक थे, लेकिन उनका करियर विवादों से घिरा रहा। 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान विपक्षी टीम को अपने ही कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के बारे में अपमानजनक मैसेज भेजने के आरोप ने उनकी छवि बिगाड़ दी। कोच और बोर्ड के साथ उनके खराब रिश्तों के चलते उन्हें 2014 में टीम से बाहर कर दिया गया जिसके बाद वह कभी वापसी नहीं कर सके।

एस. श्रीसंत:

2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे श्रीसंत का करियर 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसने के बाद पूरी तरह बदल गया। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बीसीसीआई द्वारा लगाए गए आजीवन प्रतिबंध ने उनके चरम पर चल रहे करियर को खत्म कर दिया। हालांकि सालों बाद उनका प्रतिबंध हटा लिया गया लेकिन तब तक वह अपनी लय और उम्र खो चुके थे।

अंबाती रायडू:

रायुडू का करियर उनकी प्रतिभा से ज्यादा उनके गुस्से और विवादों के लिए चर्चा में रहा। 2019 वर्ल्ड कप टीम में चयन न होने पर उन्होंने चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के ‘3D प्लेयर’ वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था कि उन्होंने वर्ल्ड कप देखने के लिए ‘3D चश्मा’ ऑर्डर किया है। इस कड़वाहट और बोर्ड के साथ तनाव के कारण उन्होंने जल्दबाजी में संन्यास का ऐलान कर दिया।

एंड्रयू साइमंड्स:

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज साइमंड्स का करियर मंकीगेट विवाद के बाद ढलान पर आ गया। टीम मीटिंग्स में न आना, शराब पीकर प्रैक्टिस पर पहुंचना और बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करना उनके लिए भारी पड़ा। 2009 में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले घर भेजे जाने के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया।

मोहम्मद आमिर:

लॉर्ड्स टेस्ट में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने के कारण आमिर को जेल की सजा और 5 साल का बैन झेलना पड़ा। वापसी के बाद भी वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कोच और मैनेजमेंट के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए। उन्होंने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

Tag: #nextindiatimes #Cricketers #Sports

RELATED ARTICLE

close button