39 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

आ गया 9020mAh बैटरी वाला सबसे स्लिम फोन, Vivo T5 Pro भारत में लॉन्च

टेक्नोलॉजी डेस्क। वीवो ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo T5 Pro 5G के नाम से पेश किया है। ये डिवाइस कंपनी ने अपनी T5 सीरीज के दूसरे डिवाइस के तौर पर पेश किया है। फोन इस महीने के आखिर में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

डिवाइस को कंपनी ने दो कलर और तीन RAM और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। फोन में Qualcomm का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में 9,020mAh की बैटरी और 90। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं।

फोन की पहली सेल 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। इसे आप दो कलर Cosmic Black और Glacier Blue वेरिएंट में खरीद पाएंगे। Vivo T5 Pro 5G में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में HDR10+ सपोर्ट और Sleep Comfort जैसे मोड भी मिल रहे हैं। हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग ऑफर कर रहा है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। साथ ही फोन में Sony IMX882 सेंसर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी मिल रहा है। डिवाइस में 10x तक का लॉसलेस जूम भी मिल रहा है। डिवाइस में एक 2-मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा भी है।

Tag: #nextindiatimes #VivoT5Pro5G #Vivo

RELATED ARTICLE

close button