ऑटो डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा मोटर्स की ओर से कई कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता इसी हफ्ते अपनी Tata Tiago EV के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले निर्माता ने इसका नया टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है।
यह भी पढ़ें-Honda-TVS Top 5 में हुई शामिल, मिडिल क्लास की पसंद बने ये स्कूटर्स
टाटा मोटर्स की ओर से इस हफ्ते 28 मई को अपनी हैचबैक कार टियागो के ICE और EV वर्जन को लॉन्च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इसके लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर जारी हुए नए टीजर में निर्माता की ओर से कार के इंटीरियर और कई फीचर्स की जानकारी दी है।

टियागो ईवी में निर्माता की ओर से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, ग्रे और ब्लैक रंग का इंटीरियर, डिजिटल एसी पैनल, रियर एसी वेंट, स्टेयरिंग पर कंट्रोल्स, स्टार्ट/स्टॉप बटन, पावर विंडो, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इस गाड़ी को आधिकारिक तौर पर 28 मई 2026 को लॉन्च किया जाएगा। तभी इसकी कीमत की सही जानकारी भी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जाएगी।
निर्माता की ओर से फेसलिफ्ट वर्जन को बाहर से भी अपडेट किया जाएगा। इसमें नई हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, नए फ्रंट बंपर, कनेक्टिड टेल लाइट्स, रियर वाइपर, स्पॉयलर को दिया जाएगा। साथ ही इस गाड़ी को नए रंग के विकल्प के साथ भी ऑफर किया जाएगा। टाटा की ओर से टियागो को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसके ईवी वर्जन का बाजार में सीधा मुकाबला MG Comet EV, MG Windsor EV के साथ होता है।
Tag: #nextindiatimes #TataTiagoEV #TataMotors




