ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। इनमें बड़ी संख्या में स्कूटर भी शामिल होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किन पांच स्कूटर्स की सबसे ज्यादा मांग रही है। आईये जानते हैं इस बारे में।
यह भी पढ़ें-Honda Activa या TVS Jupiter…कौन सी स्कूटी है पैसा वसूल?
पहले नंबर पर रहा Honda Activa:
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने होंडा एक्टिवा स्कूटर की सबसे ज्यादा मांग रही। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान 2.20 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 1.94 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
दूसरे नंबर पर रहा TVS Jupiter:
टीवीएस की ओर से जुपिटर स्कूटर को भी ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस स्कूटर की 1.17 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान इस स्कूटर की 1.02 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
तीसरे नंबर पर रहा Suzuki Access:
सुजुकी की ओर से Access को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान 70 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। 2025 में इसी अवधि में इसकी 65 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

अगले नंबर पर रहा TVS NTorq:
टीवीएस की ओर से जुपिटर के अलावा एन टॉर्क को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। बीते महीने इसकी करीब 34 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या करीब 25 हजार यूनिट्स की थी।
Top 5 में शामिल हुआ Hero Destini:
हीरो की ओर से डेस्टिनी स्कूटर को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान करीब 26 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई है। इससे पहले अप्रैल 2025 में यह संख्या 4393 यूनिट्स रही थी।
Tag: #nextindiatimes #Honda #TVS




