एंटरटेनमेंट डेस्क। कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) करीब 2 महीने से लाइमलाइट से दूर थीं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थीं। उन्होंने अपनी वापसी का ऐलान करते हुए बताया कि वो पिछले 60-70 दिनों से कहां थीं और क्या कर रही थीं?
यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे
सुमोना चक्रवर्ती ने लंबे समय से एंडोमेट्रियोसिस से जूझने के बाद इसकी सर्जरी कराई है। उन्होंने कहा कि इसे संभालने की कोशिशों के बावजूद यह बीमारी बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उनके मुताबिक उन्होंने लगभग दो महीने तक सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। उन्होंने पिछले कुछ हफ्ते अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने में बिताए।
सुमोना चक्रवर्ती ने कहा कि अब वह ठीक हैं बल्कि बहुत अच्छी हैं। उनकी पोस्ट सिर्फ उनकी सेहत के अपडेट तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रहने के अपने समय के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें वर्षों से ऑनलाइन किस तरह की प्रतिक्रियाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके एक जैसी सोच वाले लोगों, खासकर महिलाओं का एक समुदाय बनाना चाहती हैं।

अपनी पोस्ट की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज में करते हुए चक्रवर्ती ने लिखा ‘हेलो! लंबे समय बाद वापस आकर खुशी हो रही है। पिछले दो महीनों से मैं दुनिया-दारी से दूर रही हूं।’ उन्होंने कहा उस समय के ज्यादातर हिस्से में वह जान-बूझकर सोशल मीडिया से दूर रही थीं। फिर उन्होंने बताया कि बीमारी के बढ़ जाने की वजह से एंडोमेट्रियोसिस को हटाने के लिए उनकी सर्जरी हुई थी।
पिछले दो महीनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक हो रही थीं। चक्रवर्ती ने कहा कि इस ब्रेक ने सोशल मीडिया के बारे में उनके सोचने का नजरिया बदल दिया। उन्होंने लिखा कि पहले वह वाट्सऐप और इंस्टाग्राम को पूरी तरह से डिलीट करना चाहती थीं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह प्रैक्टिकल नहीं है।
Tag: #nextindiatimes #SumonaChakravarti #Entertainment




