सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में उस्का बाजार थाना के सेमरहना गांव के टोला भठिया में एक युवक का शव मिला हैं। मंगलवार भोर में शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव के बाहर बाग में पेड़ पर शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। युवक का नाम ध्रुव यादव उर्फ दीनानाथ हैं। वह दिल्ली में रहता था और गांव वापस कब आया, किसी को नहीं जानकारी हैं।
यह भी पढ़ें-राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा, की ये मांग
स्वजन ने युवक कि हत्या कर फंदे पर शव लटका उसे आत्महत्या का स्वरूप देने का आरोप लगाया हैं। उस्का बाजार थाना के भठिया गांव निवासी युवक ध्रुव यादव कि मां प्रभावती ने आरोप लगाया कि उसके तीन पुत्र में यह सबसे छोटा हैं। सभी पुत्र रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। अविवाहित ध्रुव यादव भी दिल्ली में काम करता था। गांव की एक युवती से उसकी मित्रता थी।

दोनों अक्सर फोन पर बात भी करते रहे। इसी बात को लेकर युवती के परिवार से विवाद भी हो चुका हैं। ध्रुव यादव कब दिल्ली से गांव आया किसी को नहीं मालूम हैं। वहाँ से आने के बाद घर भी नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी स्विच आफ था, इसलिए बात भी नहीं हो सकी। भोर में गांव के लोगों ने पेड़ पर फंदे से लटकते उसके शव को देख सूचना दी।
एसएचओ उस्का बाजार संतोष तिवारी ने बताया कि फंदे पर लटकता युवक का शव मिला हैं। पुलिस मामले कि जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nestindiatimes #Siddharthnagar #crime




