31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे इस हाल में मिला शव

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) के शूटर (shooter) कुरुक्षेत्र के गांव मेहरा निवासी राजन की हत्या (murder) कर दी गई है। उसके हाथ पैर बांधे गए थे। जिस तरह से उसका शव मिला है। उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे हाथ-पैर बांधकर यहां लाया गया है। गोली मारने के बाद उसका शव जला दिया गया लेकिन चेहरा नहीं जलाया गया।

यह भी पढ़ें-नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन कामयाब, सोमाली डाकुओं से मछुआरों को बचाया

सदर यमुनानगर (Yamunanagar) थाना क्षेत्र में गुलाबगढ़ के पास सड़क किनारे उसका शव मिला है। वहीं उसकी हत्या (murder) की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। इस बारे में फेसबुक पर पोस्ट की गई है। देवेंद्र बंबीहा नाम के पेज से पोस्ट की गई है। फेसबुक पर जो पोस्ट की गई है। उसमें लिखा है कि सत श्री अकाल। रात जो राजन कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ। ये कत्ल (murder) लक्की पटियाल व अर्श डल्ला ने करवाया है।

पोस्ट में आगे लिखा है कि इसने लारेंस (Lawrence Bishnoi) व विष्णु के कहने पर लक्ष्मण देवासी सांचौर का मर्डर (murder) किया था। यह भगौड़ा चल रहा था। इसको उठाकर चंगा मान तान करके यमुनानगर (Yamunanagar) के पास गोली मारी है। यह लारेंस (Lawrence Bishnoi) के इंटरव्यू को लेकर फुकरी मारता था। इसने बिना बात के उड़ता हुआ तीर लिया। इसे अपने हाथों से मारा है। तुम सालों ने भरोसे का नाजायज फायदा उठाकर गोगामेडी (Gogamedi) व सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) को मरवा दिया। खुद को बहुत खब्बी खां समझते हो अब हम बताएंगे दुश्मनी क्या होती है।

बड़ी खबर: हरियाणा में गैंगस्टर लॉरेंस के शूटर की निर्ममता से हत्या, हाथ पैर बांध कर जिंदा जलाया - gangster lawrence shooter brutally murdered haryana-mobile

सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे जली हालत में युवक का शव देखा। पुलिस पहुंची। शव पूरी तरह से जल चुका था। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। उस समय पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी थी। इसके बाद फेसबुक (Facebook) पर हुई पोस्ट वायरल हुई। पुलिस ने भी जांच पड़ताल की तो पता लगा कि यह शव लारेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग के शूटर राजन (shooter Rajan) का है। उसकी एक मासी सरस्तीनगर में रहती है। पुलिस ने उसके मौसेरे भाई प्रिंस को बुलाया था। सदर यमुनानगर (Yamunanagar) थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। परिवार को सूचना दी गई है।

Tag: #nextindiatimes #LawrenceBishnoi #murder #shooter

RELATED ARTICLE